Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

जनकल्याण शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष ने सुनी ग्रामीणों की समस्याए

By
Last updated:

खबरवाणी

जनकल्याण शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष ने सुनी ग्रामीणों की समस्याए

मुलताई। नगर में जनपद पंचायत परिसर में सोमवार को मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार सहित अधिकारियो ने ग्रामीणों की समस्या सुनकर मौके पर निराकरण किया। ब्लॉक के ग्राम हेटी और जौलखेड़ा के ग्रामीणों ने बताया पिछले कुछ महीनों से उनके बिजली के बिल तीन गुना तक बढ़कर आ रहे हैं, जिससे उन पर आर्थिक भार बढ़ रहा है,अधिकारियो ने बिजली बिल की जांच कराने का आश्वासन दिया है।चौथिया और मोही के किसानों ने खाद की समस्या से अवगत कराया। निमनवाड़ा और आस-पास के गांवों के किसानों ने बताया कि टोकन सिस्टम की वजह से उन्हें समय पर खाद नहीं मिल पा रही है।
ग्रामीणों ने बताया भौरा सोसायटी में नाम दर्ज होने के कारण उन्हें खाद लेने के लिए करीब 120 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, जिससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार ने अधिकारियो को समस्याओ का निराकरण करने के निर्देश दिए है। शिविर में एसडीएम राजीव कहार, तहसीलदार संजय बरैया,सीईओ धर्मपाल मशराम सहित अन्य विभागों कद अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होने जनता को सरकार की जन हितैषी योजनाओं की जानकारी दी।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News