खबरवाणी
व्यापारी मिलन समारोह……..व्यापारिक एकता और सांस्कृतिक उमंग का संगम प्रगतिशील व्यापारी कल्याण संघ का वार्षिक मिलन समारोह संपन्न।
आमला। नगर के विकास में व्यापारियों की भूमिका अहम, बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां; ‘आमला’ के दादा जी दयालु लॉन में में व्यापारियों ने दिखाई दी एकता ।
आमला। नगर के दादा जी दयालु लॉन में रविवार रात ‘प्रगतिशील व्यापारी कल्याण संघ’ द्वारा आयोजित वार्षिक व्यापारी मिलन समारोह ने भव्यता की नई मिसाल पेश की। कार्यक्रम में न केवल व्यापारिक हितों पर चर्चा हुई, बल्कि नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। एकता और सेवा के संकल्प के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक और सैकड़ों व्यापारी सपरिवार शामिल हुए। इस दौरान मंच पर मुख्य अतिथियों का फूलों का गुलदस्ता और स्मृति चिह्न भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखा उत्साह
समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की वंदना से हुई। इसके बाद व्यापारियों के बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। देशभक्ति गीतों से लेकर पारंपरिक लोक नृत्यों तक, बच्चों की प्रतिभा ने पंडाल में मौजूद हर शख्स को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। फिल्मी और क्षेत्रीय गीतों पर बच्चों के शानदार डांस स्टेप्स ने कार्यक्रम में समां बांध दिया।
समाज सेवा में अग्रणी है संघ नगर पालिका अध्यक्ष
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे ने संघ के कार्यों की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “प्रगतिशील व्यापारी कल्याण संघ केवल व्यापारिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि जनहित के लिए कार्य कर रहा है। वृक्षारोपण अभियान, मोक्ष धाम का कायाकल्प, गौशाला सेवा और सिविल अस्पताल में महिला डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने जैसे प्रयास यह बताते हैं कि हमारे व्यापारी भाई समाज के प्रति कितने संवेदनशील हैं।” उन्होंने व्यापारियों को नगर विकास की रीढ़ बताया।
प्रतिभावों का किया गया सम्मान
व्यापारी मिलन समारोह सोनी टीवी चैनल 10जून 26 सोनी टी वी चैन के माध्यम से संगीत में आमला नगर का पूरे देश नाम रोशन करने के लिए प्रणाली पाटिल का सम्मान किया गया।
दिव्यांग होने के बाद भी सभी दिव्यागों के लिए प्रेरणा के लिए गनन टिकरे , युवा के लिए व्यवसाय के लिए प्रेरणा हेतु युवा व्यवसाय संतोष साहू, अपने पति के व्यवसाय में मीना शिव साहू, कृषक परिवार से अपने व्यवसाय को प्रारंभ परिवार का पालन पोषण महिला व्यवसाय पूनम बोखरे किया किया गया सम्मान।
व्यापारिक उन्नति और भविष्य की योजनाएं
प्रगतिशील व्यापारी कल्याण संघ के अध्यक्ष अनिल सोनी ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए संघ की उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष में संघ ने किस प्रकार व्यापारियों की समस्याओं का समाधान किया और क्षेत्र में व्यवसाय की प्रगति के लिए नए अवसर तलाशे। सोनी ने कहा, “हमारा लक्ष्य केवल व्यापार करना नहीं, बल्कि आमला को एक सुंदर और विकसित नगर बनाना है। आने वाले समय में हम डिजिटल व्यापार और स्थानीय बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में और सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।” इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेन्द्र भावसार, प्रगतिशील व्यापारी संघ के पदाधिकारी और व्यापारी गणमान्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे





