केंद्रीय मंत्री, सांसद व विधायक ने कार्यकर्ताओं के बीच बिताई रात
खबरवाणी
सारनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन, जनकल्याण एवं राष्ट्र निर्माण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा चलाए जा रहे “एक दिन, एक विधानसभा प्रवास एवं रात्रि विश्राम” अभियान के अंतर्गत आमला विधानसभा के सारनी मंडल में प्रवास कार्यक्रम संपन्न हुआ प्रवास के दौरान भाजपा मंडल के महामंत्री अंगद यादव के निवास पर आगमन स्वागत तिलक अल्पाहार एवं पौधारोपण कार्यक्रम हुआ, सारनी वार्ड क्र.1 स्थित प्रधानमंत्री आवास पहुंचकर सभी लाभार्थीयो, लाडली लक्ष्मीयों के निवास पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कर उनका स्वागत सम्मान किया, जिसके बाद सारनी में निवासरत विशिष्टजन बुजुर्गों बुद्धिजीवियों से भेट कर उनका कुशलक्षेप जाना एवं चर्चा कर तत्परांत शॉपिंग सेंटर सारनी के व्यापारी गणों से सौजन्य भेट कर विभिन्न समाजों जैसे पवार समाज किरार समाज गायत्री परिवार ट्रस्ट के सभी बंधुओं से मिलकर अपने विचार एवं उनके सामाजिक वरिष्ठ जनों का साल श्री फल पुष्प से सम्मान किया एवं सहभोज कर रात्रि विश्राम कर फिर आज सुबह प्रातःकाल युवाओं के प्रेरणा पुंज, युग ऋषि महान संत स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर क्षेत्र के ऊर्जावान युवाओं के साथ संवाद किया एवं मोदी सरकार की युवा हितैषी नीतियों एवं योजनाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर युवाओं को स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, खेलो इंडिया तथा रोजगार एवं स्वरोजगार से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर केंद्रीय जनजातीय मंत्री डी डी उइके जी , भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार ,आमला सारनी विधायक
डॉ योगेश पंडाग्रे , नपाध्यक्ष किशोर बरदे , उपाध्यक्ष जगदीश पवार, कमलेश सिंह जी, मंडल प्रभारी राजेश आहुजा, जगदीश पवार, पी जे शर्मा, दशरथ सिंह जाट, जी पी सिंह, रूपेंद्र चौहान, मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत, दीपक सिनोटिया सभी मंडल महामंत्रीगण मंडल पदाधिकारी पार्षद सहित भाजपा परिवार के वरिष्ठ ज्येष्ठ श्रेष्ठ साथी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के नागरिकगण उपस्थित रहे।






