खबरवाणी
छठ घाट पर 1.12 करोड़ से होगा सौंदर्याकरण, विधायक ने किया भूमिपूजन, सौंदर्याकरण से पर्यटन की संभावनाएं बढ़ी
_पाथाखेड़ा में पशु चिकित्सालय भवन का लोकार्पण किया, पर्यटन की दिशा में और कार्य करने का वादा।_
खबरवाणी न्यूज़ रफीक
सारनी। सतपुडा जलाशय स्थित छठ पूजा घाट के सौंदर्याकरण कार्य का शनिवार को भूमिपूजन किया गया। आमला सारनी विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, विधायक प्रतिनिधि सुधा चंद्रा, पार्षदगणों की उपस्थिति में भूमिपूजन कार्यक्रम हुआ। यहां 1 करोड 12 लाख 59 हजार रूपए से सौंदर्याकरण कार्य होगा।
नगर पालिका सीमा क्षेत्रांतर्गत केंद्र शासन द्वारा संचालित अमृत 2.0 योजनांतर्गत वॉटर बाडी रिज्यूनेशन (जल निकाय कायाकल्प) के तहत वार्ड 13 में स्थित छूट घाट पर जल संरक्षण एवं जल गुणवत्ता सुधार कार्य, जीर्णोद्धार एवं घाट सौंदर्गीकरण एवं अन्य विकास कार्य किया जाना है। शासन द्वारा स्वीकृत अमृत 2.0 वॉटर बाडी रिज्यूनेशन योजनांतर्गत छटघाट स्थल के सौंदर्याकरण कार्य को मूर्तरूप देने हेतु 112.59 लाख, (एक करोड़ बारह लाख उनसठ हजार) का भूमिपूजन शनिवार 6 जून 2026 को वार्ड 13 में स्थित सतपुड़ा जलाशय के समीप किया गया। इस जलाशय के जीर्णोद्धार, सौंदर्गीकरण के तहत घाट निर्माण कार्य, पेवर ब्लाक पाथवे, स्ट्रीट लाईट, बेंचेस, पार्क डेवलपमेंट पार्किंग व्यवस्था एवं अन्य विकास कार्य किया जाना प्रस्तावित है, जिससे सम्पूर्ण सारनी, पाथाखेड़ा, शोभापुर एवं बगडोना क्षेत्र की जनता को सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों हेतु आवश्यक समस्त मूलभूत सुविधाएं प्राप्त होगी एवं क्षेत्र के समस्त नागरिक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे एवं जलाशय के जीर्णोद्धार से जल संरक्षण, जल गुणवत्ता में भी सुधार आएगा एवं प्रकृति के संतुलन में सहयोगी होगा।
इससे पूर्व अतिथियों ने वार्ड 24 स्थित नगर पालिका द्वारा निर्मित मंगल भवन मरम्मत, पार्टीशन कर पशु चिकित्सालय निर्माण कार्य लागत 9 लाख का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में पार्षद दशरथ सिंह जाट, रूपलाल बेलवंशी, प्रवीण सोनी, हरीता पाल, अनीता बेलवंशी, गणेश मस्की, जफर अंसारी, योगेश बरदे, अन्य पार्षदगण, एल्डरमैन विनय मदने, रमेश पवार, संजीत चौधरी, गोलू राजपूत, दीपक सिनोटिया, पीजे शर्मा, जगदीश आहूजा, रूपेंद्र चौहान, जीपी सिंह, देवेंद्र सोनी, समेत जनप्रतिनिधिगण, आम नागरिक, स्व सहायता समूह की महिलाएं वो अन्य उपस्थित थे।
सौन्दर्यीकरण की दिशा में बड़ा कदम : विधायक
विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने कहा कि सारनी अपने पुराने वैभव की ओर बढ़ रही है। प्लांट का काम शुरू हो गया। सीमेंट फैक्ट्री की तैयारी चल रही है। अब सौंदर्यीकरण की दिशा में भी कार्य हो रहे हैं। छठ घाट पर हो थे निर्माण कार्य उसी दिशा में कदम है। उन्होंने निविदा कंपनी से कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ होना चाहिए। इसमें कोताही ना बरते। सौन्दर्यीकरण के अन्य कार्य किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि सारनी में अब लोगों के चेहरे पर रौनक आने लगी है। नगरपालिका के साथ मिलकर इस रौनक को बरकरार रखेंगे।





