Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

बैतूल में 6 महीने की गर्भवती महिला की पिटाई, जिला अस्पताल में भर्ती

By
On:

खबरवाणी

बैतूल में 6 महीने की गर्भवती महिला की पिटाई, जिला अस्पताल में भर्ती

बैतूल। शहर के गायत्री मंदिर क्षेत्र के पास घर में टाइल्स लगाने को लेकर परिवार के दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि विवाद के दौरान 6 महीने की गर्भवती महिला के साथ जमकर मारपीट की गई, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।
घटना के बाद घायल गर्भवती महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि घर में टाइल्स लगाने को लेकर लंबे समय से परिवार के बीच कहासुनी चल रही थी, जो अचानक हिंसक विवाद में बदल गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना गायत्री मंदिर बैतूल के पास की है। मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची है या नहीं, इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है। वहीं महिला की हालत को देखते हुए परिजन चिंतित नजर आ रहे हैं।
अब सवाल यह उठता है कि आखिर घरेलू विवाद इतना बढ़ा कैसे कि एक गर्भवती महिला को भी नहीं बख्शा गया? पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।

For Feedback - feedback@example.com

2 thoughts on “बैतूल में 6 महीने की गर्भवती महिला की पिटाई, जिला अस्पताल में भर्ती”

Comments are closed.

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News