खबरवाणी
डॉ शुक्ला पर युवक का लापरवाही से इलाज करने से युवक की मौत के आरोप
समाज सेवियों ने कलेक्टर को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौपा
मुलताई। नगर में संचालित निजी अनमोल अस्पताल के संचालक डॉ. प्रवीण शुक्ला द्वारा एक युवक के उपचार में लापरवाही बरतने से युवक की मौत होने के आरोप लगाते हुए उनकी डिग्री एवं अस्पताल की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर नगर के समाज सेवियों तथा साई सेवा समिति ने बुधवार को कलेक्टर को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राजीव कहार को सौपा है। समाज सेवी वर्षा गढ़ेकर, सुमित शिवहरे,साई सेवा समिति के चिंटू खन्ना,निखिल जैन, सौरभ शर्मा, संदीप कामड़ी, झब्बू ठाकुर, मिलिंद खातरकर सहित सैकड़ो युवाओं द्वारा सौपे गए ज्ञापन में आरोप लगाए की डॉ प्रवीण शुक्ला द्वारा मरीजों को लिखी जाने वाली दवाओं एवं उपचार संबंधी दस्तावेजों में राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग द्वारा निर्धारित मानकों एवं प्रारूपों का पालन नहीं किया जाता है, मरीजों को दिए जाने वाले प चिकित्सक के स्पष्ट हस्ताक्षर, पंजीयन क्रमांक अथवा आवश्यक विवरण अंकित नहीं होते है. डॉ शुक्ला के भाई द्वारा स्वयं खुलासा करते हुए उनकी डिग्री को फर्जी बताया गया है।उनके अस्पताल परिसर में स्थित मेडिकल स्टोर से मरीजों की निम्न गुणवत्ता की दवाएँ उपलब्ध कराए जाने के आरोप लगाए है। हाल ही में नगर के युवा अमरदीप सिंह, सन्नी का उपचार उक्त अस्पताल में किया गया था. जिसके पश्चात उनकी मृत्यु हो गई। इससे पूर्व लगभग एक वर्ष पहले नगर के युवा मोहित पाल की मृत्यु के मामले में भी उपचार संबंधी गंभीर प्रश्न उड़ाए गए थे।जिससे नगरवासियो में आक्रोश व्याप्त है।अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में योग्य प्रमाणित टेक्नीशियन की उपलब्धता नही होने के आरोप लगाए है। ज्ञापन में जनहित एवं मरीजों के जीवन की सुरक्षा को दृष्टिगत, डिग्री एवं अस्पताल की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।





