खबरवाणी
शोभापुर क्लब कॉलोनी में विवाद के बाद बाइक में आग
खबरवाणी न्यूज़ – रफीक
सारनी। नगर पालिका सारनी क्षेत्र के शोभापुर क्लब कॉलोनी में आपसी विवाद के बाद गली में खड़ी एक बाइक को आग के हवाले कर दिया गया। आग लगने से मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप और तनाव का माहौल बन गया।
मोटरसाइकिल मालिक धर्मवीर ने सारणी थाने पहुंचकर आगजनी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गली-मोहल्लों
दुकानों में अवैध रूप से शराब बिकने के कारण आए दिन विवाद की स्थिति बन रही है, जिससे क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा है। वार्डवासियों ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग





