खबरवाणी
महावीरवार्ड भूमिपूजन कार्यक्रम में पार्षद अध्यक्ष आमने सामने
पार्षद के आरोपो का अध्यक्ष ने किया खंडन
मुलताई। नगर के महावीर वार्ड में शनिवार को सुबह 11 बजे से पेवर ब्लॉक लगाने के भूमि पूजन कार्यक्रम में पार्षद वंदना साहू को आमत्रंण की सूचना देर से दिए जाने से नाराज पार्षद वंदना साहू ने इसे महिला जनप्रतिनिधि का अपमान बताते हुए इसे विधायक की मौन स्वीकृति बताई थी, वहीं उन्होंने वीडियो के माध्यम से अध्यक्ष नीतू परमार को उनकी वज़ह से ही अध्यक्ष पद प्राप्त होने की बात कहते हुए अध्यक्ष को बिन पेंदी की लोटी कहा था,उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने के बाद नगरपालिका अध्यक्ष नीतू परमार ने वंदना साहू के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि महावीर वार्ड पार्षद वंदना साहू को कर्मचारियों द्वारा कार्यक्रम की एक दिन पहले सभी पार्षदों के साथ सूचना गई थी। मेरे द्वारा किसी प्रकार का भेदभाव नही किया गया। लेकिन उनका अहंकार महावीर वार्ड की जनता जनता जनार्दन से बड़ा है।महावीर वार्ड में जैन समाज मंदिर में प्रागण में पेवर ब्लॉक लगाने का कार्यक्रम था,जिसजे भूमि पूजन में ना आना उनका सबसे बड़ा अपमान है, जिसे जनता भूलेगी नही।एक जनप्रतिनिधि को अपना अहंकार एक तरफ रखकर जनता की सेवा मद सदैव तत्पर रहना चाहिए।उन्होने कभी किसी वार्ड के साथ भेदभाव नही किया, जिसका उदाहरण है कि उन्होने महावीर वार्ड में आरसीसी नाले का निर्माण एवं पेवर ब्लॉक का कार्य चालू किया।मै राजनीति से ऊपर उठकर सेवा करना चाहती हूं,आपके आरोप प्रत्यारोप मेरा हौसला नही तोड़ सकते।





