Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

​देश की आजादी से विकास तक में पत्रकारों की भूमिका अहम, वर्तमान चुनौतियों पर भी हुआ मंथन

By
On:

खबरवाणी

​देश की आजादी से विकास तक में पत्रकारों की भूमिका अहम, वर्तमान चुनौतियों पर भी हुआ मंथन


​हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष नरसिंहपुर में पत्रकारों ने साझा किए विचार

नरसिंहपुर। हिंदी पत्रकारिता का गौरवशाली इतिहास है यही कारण है कि आज हिंदी पत्रकारिता का विश्वास बना हुआ है।
उक्त बात हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर सर्किट हाउस में आयोजित संगोष्ठी में अनेक पत्रकारों ने विचार रखते हुए कही। अनेक पत्रकार वक्ताओं ने कहा कि 30 मई 1826 से अभी तक पत्रकारिता ने अनेक उतार-चढ़ाव देखे। इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की आजादी में पत्रकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, स्वतंत्रता आंदोलन में पत्रकार जेल गए कई पत्रकारों ने बलिदान दिया। देश की आजादी के बाद देश के विकास में पत्रकारों ने रचनात्मक भूमिका निभाई। सगोष्टी में वर्तमान पत्रकारिता के दौर पर भी चर्चा की गई। चुनौतियां विसंगतियां कमियो उपलब्धि और खामियों पर भी विचार रखे गए। इस मौके पर लोक कल्याण के प्रतीक देवऋषि नारद मुनि जी का भी स्मरण किया गया।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News