Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

उड़ते मूक परिंदों के लिए सकोरे के माध्यम से की जल व्यवस्था

By
On:

खबरवाणी

उड़ते मूक परिंदों के लिए सकोरे के माध्यम से की जल व्यवस्था ,

मूक प्राणियों की सेवा से बड़ा कोई धर्म नही – संरक्षक व् संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र जैन

बुरहानपुर नि.प्र. – समाज सेवा के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर द्वारा अपने सदस्यों के माध्यम से प्रत्येक सदस्य के घर पर इस देश में उड़ते आजाद मूक परिंदों के लिए सकोरे के माध्यम से जल की व्यवस्था करने के लिए संस्था की और से सकोरे वितरित किये गये l जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर के संरक्षक व् संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र जैन ने कहा की जिस हिसाब से गर्मी का प्रकोप इस धरती पर है निश्चित रूप से मानव तो अपनी तीक्ष्ण बुद्धि के माध्यम से पानी की व्यवस्था कर पी लेता है किन्तु इस देश में उड़ते मूक आजाद परिंदों के लिए पानी की व्यवस्था वर्तमान समय में इसलिए आवश्यक है की गर्मी इतनी भीषण है की कई बार यह देखने में आया है की पानी के बगैर कई परिंदों ने अपनी जान गवाई है l श्री जैन ने कहा की मूक प्राणियों की सेवा से बड़ा कोई धर्म नही है l संस्था अध्यक्ष डॉ किरण सिंह ने कहा की हमारी संस्था ऐसे ही जनहीत के कार्यक्रमों को आयोजित कर मानव एवं मूकप्राणीयो के लिए कार्यक्रम आयोजित कर लाभन्वित करने का प्रयास करती है l आज के इस कार्यक्रम के अवसर पर जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर,संस्था के कार्यकारिणी सदस्यगन सर्व श्री शोभा चौधरी ,कैलाश अग्रवाल , मनोज तीर्थानि , आर एस ठाकुर,रविन्द्र महाजन ,अरुण जोशी ,देवचंद शर्मा ,रजनी गट्टानी ,विवेक हकीम इस अवसर पर उपस्थित थे l सभी ने अपने घरो की छतो पर मूक आजाद परिंदों के लिए पानी की व्यवस्था सकोरे के माध्यम से की l उपरोक्त जानकारी जनजाग्रति संस्था उपाध्यक्ष सुनील सलूजा ने दी एवं कार्यक्रम का संचालन मनोज तीर्थानि ने किया l

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News