खबरवाणी
ईच्छापुर में विकास की नई इबारत-अर्चना चिटनिस ने 2 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात
बुरहानपुर। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने बुरहानपुर जिले के ग्राम ईच्छापुर में विभिन्न लोक-कल्याणकारी विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कर ग्रामीण विकास को नई दिशा प्रदान की। इस अवसर पर लगभग 2 करोड़ 03 लाख 71 हजार की लागत से विभिन्न विकास एवं जनसुविधा कार्यों की सौगात ग्रामवासियों को दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे तथा क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास कार्यों के लिए श्रीमती चिटनिस का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान 1 करोड़ 40 लाख 22 हजार लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इनमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में पाँच अतिरिक्त कक्ष एवं दो प्रयोगशाला कक्ष निर्माण कार्य 96.33 लाख, वार्ड क्रमांक 04 में महात्मा ज्योतिबा फुले प्रतिमा के पास डामर रोड निर्माण कार्य 10.53 लाख, वार्ड क्रमांक 07 में हनुमान मंदिर के पास आरसीसी रोड निर्माण कार्य 6.53 लाख, वार्ड क्रमांक 01 में हवेलीवाला शिव मंदिर के पास आरसीसी रोड निर्माण कार्य 2.83 लाख तथा नागोनी डेम से हनुमान मंदिर होते हुए श्मशान घाट की ओर पाईप लाइन विस्तार कार्य 24 लाख लागत से किए जाएंगे।
इसके साथ ही 63 लाख 49 हजार लागत से पूर्ण हुए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया गया। इनमें श्री साहेबराव तायड़े के घर से बाबुराव तोरे के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य 5 लाख, शिवाजी महाराज प्रतिमा के पास त्रिकुटी क्षेत्र में सौंदर्यीकरण कार्य 5 लाख, सरस्वती शिशु मंदिर सभा मंडप निर्माण कार्य 10 लाख, वार्ड क्रमांक 02 में सीसी रोड निर्माण कार्य 3.24 लाख, काशीनाथ पाटील के घर से सुनील वामन के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य 5 लाख, वार्ड क्रमांक 04 में सीसी रोड निर्माण कार्य 5 लाख, वार्ड क्रमांक 02 में सीसी रोड निर्माण कार्य 5 लाख, ईच्छापुर से भोटा मार्ग तक विजय सपकाले एवं कब्रस्तान मार्ग सीसी रोड निर्माण कार्य 5 लाख, सीसी रोड निर्माण कार्य 5 लाख, शिव मंदिर के पास आरसीसी रोड एवं सौंदर्यीकरण कार्य 5 लाख, देव्हारी-नागोनी डेम के पास आरसीसी शेड निर्माण कार्य 2.02 लाख, सीसी नाली निर्माण कार्य 4 लाख, संत तुकाराम महाराज मंदिर के पास सीसी रोड निर्माण कार्य 2 लाख, नागोनी बाडु मामा मंदिर के पास सभा मंडप निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य 5 लाख तथा रवि रोडे के घर से कैलाश चन्द्रभान के बाड़े तक सीसी रोड निर्माण कार्य 3.17 लाख लागत से पूर्ण किए गए हैं।
इस अवसर पर श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास ही विकसित भारत की मजबूत नींव है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और मजबूत आधारभूत संरचना किसी भी आदर्श ग्राम की पहचान होती है। उन्होंने कहा कि ईच्छापुर सहित पूरे क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं तथा पूर्व में भी ग्राम को अनेक महत्वपूर्ण सौगातें दी गई हैं, जिनसे ग्रामीणों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आया है।
अर्चना चिटनिस के नेतृत्व में ग्राम ईच्छापुर में विशेष ‘मिशन टोटी’
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि विकास और सतत विकास का जो मार्ग आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने हमें दिखाया है, वही आज हमारा मिशन बन चुका है। अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘जल जीवन मिशन’ के माध्यम से प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल पहुँचाने का ऐतिहासिक कार्य किया गया है। अब आवश्यकता इस अमूल्य जल को सहेजने और जल संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बनाने की है। इसी उद्देश्य से ग्राम ईच्छापुर में विशेष ‘मिशन टोटी’ अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत लगातार 4 से 5 घंटे तक गाँव के प्रत्येक घर का भ्रमण कर ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। लोगों को समझाइश दी गई कि पानी की एक-एक बूंद अमूल्य है और इसका उपयोग केवल आवश्यकता अनुसार ही किया जाए। घरों में अनावश्यक रूप से बह रहे पानी को रोकने, नलों में टोटी लगाने तथा जल के विवेकपूर्ण उपयोग का संदेश भी दिया गया। उन्होंने कहा कि विकास केवल भवन और सड़क निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और जागरूक समाज निर्माण से ही वास्तविक प्रगति संभव है। आने वाली पीढि़यों को जल संकट से बचाने के लिए आज से ही सजग और संवेदनशील बनने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेन्द्र तिवारी, लक्ष्मण पवार, किशोर पाटिल, विजय पवार, वामन माली, गणेश महाजन, संजय पवार, हाजी हीरे खां, अरूण सूर्यवंशी, आकाश राखुंडे, स्वप्निल पाटिल, दिनकर महाजन, गफ्फार मंसूरी, नितीन महाजन सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामवासियों ने क्षेत्र में निरंतर हो रहे विकास कार्यों, सहज उपलब्ध जनसेवा एवं निरंतर जनसंपर्क के लिए श्रीमती अर्चना चिटनिस के प्रति विश्वास एवं स्नेह व्यक्त किया।






