खबरवाणी
नपा अध्यक्ष ने सामने खड़े रहकर सुभाष वार्ड मे करवाई सफाई
मुलताई। नगर के सुभाष वार्ड पारेगांव रोड पर नगरपालिका अध्यक्ष नीतू प्रहलाद सिंह परमार ने सामने खड़े होकर सफाई करवाई गई। नगरपालिका अध्यक्ष नीतू परमार ने बताया नगर में सफाई नही होने की शिकायत लगातार मिल रही थी, जिसके चलते पारेगांव रोड सुभाष वार्ड के वासियो द्वारा सफाई नही होने की शिकायत मिलने पर शुक्रवार की सुबह मौके पर पहुंचे एवं सफाई कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर सफाई कराई गई।जिस जनता ने नपा अध्यक्ष को धन्यवाद दिया है।





