Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

रायआमला में शराब दुकान पर युवक से मारपीट

By
On:

खबरवाणी

रायआमला में शराब दुकान पर युवक से मारपीट

मुलताई। थाना क्षेत्र के ग्राम रायआमला में शराब दुकान पर शराब लेने गए एक युवक के साथ शराब ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा गाली गलौज कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर घटना का विडियों जमकर वायरल हो रहा है। बताया जाता है गुरूवार को देवेन्‍द्र नामक युवक रायआमला स्थित शराब दुकान पर शराब की बोतल लेने गया था। जिसे दुकान पर सीलपेक बोतल की जगह खुली हुई बोतल दे दी, जिस पर देवेन्‍द्र ने बोतल बदलकर पेक बोतल देने की मांग की, इसी बात पर दुकान के कर्मचारियों से उसकी बहस होने लगी और विवाद इतना बढ़ गया कि शराब ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा दुकान के सामने देवेन्‍द्र को घसीटकर मारपीट की,जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जबकि इस संबध में देवेन्‍द्र द्वारा पुलिस चौकी या थाने में रिपोर्ट करने के संबध में मासोद चौकी प्रभारी अमित पवार से पुछा गया तो अमित पवार ने बताया कि घटना का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है,लेकिन कोई शिकायत चौकी या थाने में नही की गई है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News