खबरवाणी
वर्ष 2026 – 27 मूकबधिर अंध विद्यालय शिक्षण सत्र का शुभारम्भ होगा 16 जून से l दिव्यांग विद्यार्थियों का शिक्षण ही समाज को उत्थान की और ले जायेगा l
बुरहानपुर नि.प्र. – जायंट्स चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निशुल्क संचालित मूकबधिर अंध विद्यालय की कार्यकारिणी में सर्व सहमती से यह निर्णय लिया गया की सन 1994 से संचालित मूकबधिर अंध विद्यालय के वर्ष 2026 – 27 के शिक्षण सत्र का शुभारम्भ 16 जून 2026 से होगा l ट्रस्ट अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल ने बताया की विगत लगभग 31 वर्षो से संचालित इस शाला से कई दिव्यांग छात्र एवं छात्राए पढ लिखकर समाज में एवं विभिन्न विभागों में कार्यरत होकर देश के उत्थान में सहायक बन रहे है l जायंट्स चेरिटेबल ट्रस्ट सचिव महेंद्र जैन ने बताया की एक भी बालक बालिका विद्यार्थी से किसी भी प्रकार से कोई शुल्क ना लेते हुए दिव्यांग विद्यार्थियों की शिक्षण को प्राथमिकता देते हुए उनके जीवन को सबल बनाने में इस शाला के ट्रस्ट सदस्यों एवं शाला के आदरणीय गुरुजनों का बहुत बड़ा योगदान है l ट्रस्ट कोषाध्यक्ष सुनील कक्कड़ ने बताया की यह शाला दानदाताओ के सहयोग से ही संचालित होकर दिव्यान्गता शिक्षण क्षेत्र में एसा कार्य कर रही है जिससे दिव्यांग छात्र एवं छात्रा आत्मनिर्भर बन सके l
For Feedback - feedback@example.com






