खबरवाणी
पुलिस ने की चलानी कार्रवाई 34 चालान बनाते हुए 12 हजार 2 सौ वसूले
मुलताई। क्षेत्र मे सुलभ यातायात व्यवस्था बनाए जाने एवं परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई किए जाने को लेकर पुलिस द्वारा सोमवार को थाना क्षेत्र मे वाहनों की जांच कर चलानी कार्रवाई की गई।टीआई नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा बसों एवं सवारी वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र, वैध परमिट, बीमा दस्तावेज सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। साथ ही यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बसों में आपातकालीन द्वार (इमरजेंसी गेट), फर्स्ट एड बॉक्स तथा अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता एवं उनकी कार्यशील स्थिति का निरीक्षण किया गया।जांच के दौरान क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, तेज गति से वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई। पुलिस द्वारा सभी वाहन चालकों को प्रतिबंधित मार्गों, निर्धारित समय सीमा तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की समझाइश देते हुए 34 वाहनों पर चालानी कार्रवाई करते हुए 12 हजार 2 सौ रुपए समन शुल्क वसूल किया गया।





