Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वालाआरोपी गिरफ्तार

By
Last updated:

खबरवाणी

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वालाआरोपी गिरफ्तार

मुलताई। थाना पुलिस मुलताई द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया है। टीआई नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया
ग्राम चौथिया निवासी ने बीते दिनों जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले मे मुलताई पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच की गई जांच के दौरान पुलिस द्वारा घटनास्थल निरीक्षण, शव पंचनामा, पीएम रिपोर्ट, अस्पताल से प्राप्त तहरीर, मर्ग इंटीमेशन, सीडीआर, परिजनों एवं पंचानों के कथन तथा अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्यों का परीक्षण किया गया।जिसमे यह सामने आया कि मृतक कृष्णराव बारंगे ने ग्राम चौथिया निवासी नरेश पाठेकर से 50 हजार रुपए उधार लिए थे। आरोपी द्वारा मृतक से उधारी की रकम एवं अत्यधिक ब्याज की लगातार मांग की जा रही थी। परिजनों के कथनों एवं प्राप्त साक्ष्यों के अनुसार मृतक द्वारा लगभग एक लाख रुपये ब्याज के रूप में दिए जाने के बावजूद आरोपी लगातार फोन कर एवं घर पहुंचकर पैसे मांगता था तथा गाली-गलौज कर बेइज्जती एवं घर से उठवा लेने की धमकी देता था।
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी द्वारा मृतक पर मानसिक दबाव बनाया जा रहा था तथा उसे अपमानित करते हुए पैसे नहीं दे सकते तो जाकर मर जाओ जैसी बातें कही गई थीं। लगातार प्रताड़ना एवं मानसिक तनाव से परेशान होकर मृतक कृष्णराव बारंगे ने सल्फास का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी।घटनास्थल से प्राप्त सुसाइड नोट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी नरेश पाठेकर का कृत्य प्रथम दृष्टया आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करना पाया गया।उक्त आधार पर पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अपराध धारा 108 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेश पिता बाजीराव पाठेकर उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम चौथिया को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार, उपनिरीक्षक सुनील सरेयाम, आरक्षक प्रिंस,अरविंद एवं आरक्षक विवेक की सराहनीय भूमिका रही।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News