Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

विद्युत समस्या को लेकर अर्चना चिटनिस की प्रभावी पहल, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एवं एसीएस नीरज मंडलोई से चर्चा के बाद हरकत में आया विभाग

By
On:

खबरवाणी

विद्युत समस्या को लेकर अर्चना चिटनिस की प्रभावी पहल, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एवं एसीएस नीरज मंडलोई से चर्चा के बाद हरकत में आया विभाग

बुरहानपुर। जिले में लगातार सामने आ रही विद्युत समस्याओं, बार-बार ट्रिपिंग, लो-वोल्टेज एवं किसानों को हो रही परेशानियों को लेकर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) लगातार सक्रिय रहीं। उन्होंने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एवं ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई से मुलाकात कर बुरहानपुर जिले की गंभीर विद्युत समस्याओं से विस्तारपूर्वक अवगत कराया था।
श्रीमती चिटनिस ने चर्चा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बाधित हो रही बिजली आपूर्ति, कृषि पंपों को पर्याप्त विद्युत नहीं मिलने, बार-बार ट्रिपिंग एवं लो-वोल्टेज की समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए शीघ्र समाधान की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए थे।
इसके बाद श्रीमती चिटनिस ने पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एमडी अनूप सिंह से भी चर्चा कर बुरहानपुर जिले की स्थिति से अवगत कराया तथा विद्युत व्यवस्था में त्वरित सुधार सुनिश्चित करने की मांग की। श्रीमती चिटनिस की लगातार पहल एवं उच्च स्तर पर हुई चर्चाओं के बाद इन्दौर क्षेत्र विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता राजेश चंद्र जैन ने बुरहानपुर जिले का दौरा कर विभिन्न विद्युत ग्रिडों एवं व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की स्थिति, ट्रांसफार्मरों की क्षमता, तकनीकी बाधाओं, बार-बार ट्रिपिंग एवं लो-वोल्टेज जैसी समस्याओं का विस्तृत जायजा लिया गया।
निरीक्षण उपरांत बुरहानपुर मध्यप्रदेष पष्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय पर प्रतिनिधि मंडल ने अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर किसानों एवं आमजन की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को अवगत कराया कि बुरहानपुर जिला विद्युत देय भुगतान में शत-प्रतिशत रिकवरी देने वाले जिलों में शामिल है, इसलिए यहां उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत सुविधा मिलना आवश्यक है।
चर्चा के दौरान यह भी बताया गया कि बुरहानपुर जिला केले की खेती के लिए प्रदेशभर में विशेष पहचान रखता है तथा यहां हजारों किसान सिंचाई के लिए विद्युत व्यवस्था पर निर्भर हैं। ऐसे में लगातार विद्युत बाधित होने से किसानों की फसल एवं कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि किसानों एवं क्षेत्रवासियों को बेहतर विद्युत सुविधा उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर लगातार प्रभावी प्रयास किए जाएंगे तथा किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
श्रीमती चिटनिस के नेतृत्व में क्षेत्र की विद्युत समस्याओं के स्थायी समाधान एवं बेहतर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार सक्रिय पहल जारी है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News