Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

भीमपुर: रातामाटी हनुमान मंदिर के पास भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौके पर मौत — अज्ञात वाहन की तलाश जारी

By
On:

खबरवाणी

भीमपुर: रातामाटी हनुमान मंदिर के पास भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौके पर मौत — अज्ञात वाहन की तलाश जारी

रिपोर्ट: प्रदीप यादव भीमपुर

भीमपुर भैंसदेही मार्ग पर रातामाटी स्थित हनुमान मंदिर के पास दोपहर एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस के मुताबिक, हादसा अज्ञात वाहन द्वारा तेज रफ्तार से टक्कर मारने से हुआ। पुलिस ने जानकारी ली किसी ने देखा घटना कैसी हुई जानकारी प्राप्त नहीं हुई तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे और वे जामु से बाइक लेने के लिये जा रहे थे।
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे पड़े थे। किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारी, जिससे युवकों को गंभीर चोटें आईं और उनके शव घटनास्थल पर ही पड़े मिले। मानव घटना स्थल पर ऐसा प्रतीत हो रहा था की जानकारी सभी को है की टक्कर किसने मारी परंतु कोई बताना नहीं चाह रहा था ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना इमरजेंसी नंबर 112 पर दी, जिसके बाद पुलिस दल मौके पर पहुंचे और पुलिस टीम जांच में जुट गई

घटना की पहचान ग्राम पंचायत पोपटी के रोजगार सहायक अनिल वरकड़े ने की और उन्होंने परिजनों को सूचना दी। मृतकों की पहचान निम्नानुसार हुई है:
रोशन वरकड़े, पुत्र जीटा, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम पोपटी
अलकेश, पुत्र सुक्कल, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम पोपटी
राजकुमार वाडिवा, पुत्र खुड्डी, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम पोपटी
झल्लार थाना पुलिस टीम ने घटनास्थल का आवश्यक मुआयना कराया और कहा कि फिलहाल प्राथमिक जांच में स्पष्ट नहीं हो पाया है कि टक्कर मारकर चालक ने फरारता क्यों की। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की पुष्टि के लिए सड़कों पर लगे सीसीटीवी फुटेज, राहगीरों के बयानों तथा दुर्घटना स्थल पर उपलब्ध टुकड़ों की जांच की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि भीमपुर-भैंसदेही मार्ग पर कई स्थानों सड़क सुरक्षा के इंतजामों की कमी है, जिससे दिन रात में तेज रफ्तार वाहन दुर्घटनाओं के लिये अनुकूल स्थितियां बनती हैं। परिजनों तथा ग्रामीणों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करने और दोषी वाहन/चालक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हेतु नजदीकी सरकारी अस्पताल भेजने की बात कहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का औपचारिक विवरण जारी किया जाएगा। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर लगे फुटप्रिंट व वाहन के भागे हुए हिस्सों के निशान जुटा लिये हैं और दुर्घटना की गहनता से जांच जारी है।
स्थानीय प्रशासन से भी अनुरोध है कि भीमपुर-भैंसदेही मार्ग पर सुरक्षा उपाय, सड़क पर रात्रिकालीन रोशनी एवं गति प्रतिबंधात्मक उपाय सुनिश्चित कराये जाएँ ताकि भविष्‍य में ऐसे दुखद हादसे न हों।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News