Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

बिसनूर आगजनी पीड़ितों को लायंस क्लब मुलताई ने पहुंचाई सहायता

By
On:

खबरवाणी

बिसनूर आगजनी पीड़ितों को लायंस क्लब मुलताई ने पहुंचाई सहायता

मुलताई। प्रभातपट्टन ब्लॉक के ग्राम बिसनूर में बुधवार दोपहर मे हुए भीषण अग्निकांड ने चार परिवारों की वर्षों की मेहनत और जीवनभर की जमा-पूंजी को कुछ ही घंटों में राख में बदल दिया। शुक्रवार को लायंस क्लब मुलताई के साथी ग्राम बिसनूर पहुंचे और आगजनी पीड़ितों को सहायता पहुंचाई। गौरतलब है बिसनूर के बाजार चौक क्षेत्र में लगी आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते कच्चे मकान आग की चपेट में आ गए। आग की शुरुआत धोटे के भूसे के ढेर से हुई बताई जा रही है, जहां से तेज हवाओं के कारण लपटें तेजी से फैलीं और आसपास के मकानों तक पहुंच गईं। इस हादसे में मकानों में रखा अनाज, कपड़े, फर्नीचर, बर्तन, नगद राशि, महत्वपूर्ण दस्तावेज, गृहस्थी का संपूर्ण सामान, ट्रैक्टर, बाइक, साइकिल सहित अन्य आवश्यक सामग्री जलकर नष्ट हो गई। अचानक आई इस आपदा से प्रभावित परिवारों के सामने दैनिक जीवन की आवश्यकताओं का संकट खड़ा हो गया।घटना की जानकारी मिलने पर लायंस क्लब मुलताई ने तत्काल मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए पीड़ित परिवारों को सहायता सामग्री तेल, नमक, मिर्च, धनिया, हल्दी, गेहूं, चावल, दाल, दैनिक उपयोग के बर्तन, दवाइयां, प्लास्टिक के डिब्बे एवं बोतलें, साड़ियां, पेटीकोट, पुरुषों के वस्त्र, चादर, कंबल एवं अन्य आवश्यक घरेलू सामग्री शामिल थी। लायंस क्लब के सदस्यों ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उन्हें विश्वास दिलाया कि संकट की इस घड़ी में समाज उनके साथ खड़ा है। सदस्यों ने कहा कि प्राकृतिक एवं आकस्मिक आपदाओं के समय सामाजिक संगठनों और नागरिकों का दायित्व है कि वे जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएं। क्लब द्वारा अपनी सामर्थ्य अनुसार तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई, जिससे प्रभावित परिवारों को दैनिक जरूरतों के लिए परेशान न होना पड़े।इस दौरान लायंस क्लब मुलताई के नमन अग्रवाल, योगेश पटेल, अभिषेक अग्रवाल, हेमंत शर्मा, नीरज ठाकरे, दीपेश बोथरा, सचिन ठाकुर, डॉ. संदीप बर्डे, रवि खाड़े, जयेश संघवी, प्रकाश खड़के, आशीष जैन, महेश नायक,उमंग अग्रवाल ‘ अश्विनी धोटे शोभित भार्गव सुनील जैन सहित राजेश पाठक रमेश आजाद मुलताई के रूपेश जैन आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News