Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया जल वितरण।

By
On:

खबरवाणी

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया जल वितरण।

आमला रेलवे जंक्शन पर यात्रियों को बांटा गया ठंडा पानी, भीषण गर्मी में रेल यात्रियों को मिली राहत
विजय पारधी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की सेवा पहल।

आमला। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आमला रेलवे जंक्शन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव का परिचय देते हुए रेल यात्रियों को जल वितरण किया। भीषण गर्मी के बीच यात्रियों को ठंडा पानी उपलब्ध कराकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आमला रेलवे जंक्शन पर आयोजित इस सेवा कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस प्रवक्ता विजय पारधी ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने हमेशा देश में सेवा, विकास और मानवता की राजनीति को प्राथमिकता दी। उन्हीं के आदर्शों से प्रेरित होकर कांग्रेस कार्यकर्ता जनसेवा के कार्यों में लगातार सक्रिय रहते हैं। गर्मी के मौसम में यात्रियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जल वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पानी पिलाने का सिलसिला लंबे समय तक चलता रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रियों का स्वागत करते हुए उन्हें ठंडा पानी उपलब्ध कराया। इस अवसर पर किसन साजने, शेख मुनीर, नितिन सातनकर, रमेश प्रजापति, हरिशंकर साहू, असलम खान, सुरेन्द्र बेडरे, कपिल चोरियां, महेंद्र राजपूत, रितेश और विजय राठौर सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मौजूद जिला कांग्रेस प्रवक्ता विजय पारधी ने राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए उन्हें आधुनिक भारत का दूरदर्शी नेता बताया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश को नई तकनीक, आधुनिक सोच और युवा नेतृत्व की दिशा दी, जिसे आज भी देश याद करता है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News