खबरवाणी
आठनेर: युवक कांग्रेस ने NEET पेपर लीक मामले पर शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर जताया विरोध
आठनेर के स्थानीय बस स्टैंड पर युवक कांग्रेस कमेटी ने NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ और उन्हें गुमराह करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।
कार्यक्रम में युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय यादव एवं विधानसभा अध्यक्ष प्रीतेश गंगारे ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण युवाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ब्लॉक अध्यक्ष योगेश लहरपुर ने भी सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।
इस दौरान प्रदेश महासचिव जितेंद्र इवने, जिला महासचिव गोलू घूमरकर, अमन खान, डॉ. प्रमोद खंडवे, हीरालाल सोनारे, ज्ञानदेव माथानकर, गोलू खाकरे, राजू पटेल, जानी पठान, गणेश लहरपुर गोपाल आजाद संजय जीतपुर सुनिल सातपुते अविनाश चढ़ोकार अमित जायसवाल जितेंद्र तेलकर रवी अदलक रियाज़ काजी सागर बसंतपुर लोकेश रावत सहित बड़ी संख्या में युवक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





