खबरवाणी
आठनेर में कांग्रेस ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि
आठनेर के स्थानीय बस स्टैंड स्थित शहीद भवन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रमोद खंडवे ने राजीव गांधी को आधुनिक सोच और तकनीकी विकास के माध्यम से 21वीं सदी की दिशा तय करने वाला दूरदर्शी नेता बताया। वहीं जिला आमंत्रित सदस्य हीरालाल सोनारे ने पंचायती राज और सूचना क्रांति जैसे फैसलों को देश की मजबूती में महत्वपूर्ण बताया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पंकज बंजारे ने राजीव गांधी को देश के लिए समर्पित प्रधानमंत्री बताते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं से उनके विचारों पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. प्रमोद खंडवे, हीरालाल सोनारे, रामदास राठौर, पंकज बंजारे, सुभाष अंगूर, ज्ञानदेव मठानकर, राजू टेकपुरे, जानी पठान, धर्मेंद्र खाकरे, गोपाल आजाद, योगेश लहरपुरे,अमित जायसवाल, सागर बसंतपुरे, राहत अली, गणेश पटेल बोरपनी, रवि अरलक, रियाज काजी, जीतू साहू, नागोराव देशमुख, संपत्ति राम, सुनील सातपुते, शाहबाज कुरेशी, सलाम सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





