खबरवाणी
बिजली कंपनी ने शिविर में 670 शिकायतो मे से 314 का किया निराकरण
मुलताई। बिजली कंपनी संभाग मुलताई द्वारा उपभोक्ताओ की समस्याओ का मौके पर निराकरण करने शिविर लगाए जा रहे है। मंगलवार को मुलताई संभाग के सभी 10 वितरण केन्द्रो में संपर्क अभियान के तहत 10 शिविरो का आयोजन किया गया। मुलताई संभाग के उपमहाप्रबंधक हितेश वशिष्ठ ने बताया कि शिविर में कुल 670 शिकायते प्राप्त हुई थी, उनमे से 314 शिकायतो का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। शेष शिकायते निर्धारित अवधि के अन्दर पूर्ण कर दी जायेंगी।
श्री वशिष्ठ ने बताया मीटर बदलने की कुल 96 शिकायते प्राप्त हुई थी, उनमे से 96 के मीटर बदल दिये गये। गलत बिल मिलने की एक मात्र शिकायत रायआमला वितरण केन्द्र से मिली जिसका मौके पर निराकरण किया गया। नवीन कनेक्शन देने के लिये 19 नं. शिकायते प्राप्त हुई जिसे मौके पर ही प्रदान कर दिया गया, नाम परिवर्तन कि 73 शिकायते प्राप्त हुई जिनको मौके पर ही निराकृत कर दिया गया। भार परिवर्तन की 10 शिकायते प्राप्त हुई जिसे मौके पर तुरन्त सुधार कर दिया गया। 2 शिकायते विद्युत लाईन से संबंधित थी जिन्हे तुरंत सुधार किया गया। इस मौके पर 267 लोगो द्वारा बिल भी जमा किया गया। माह मई 2026 में आगामी 23 एवं 27 मई 2026 को पुनः सभी वितरण केन्द्रो के ग्रांमो में शिविर का आयोजन किया जाना है। श्री वशिष्ठ ने सभी उपभोक्ताओं से इन शिविरो का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई है।





