खबरवाणी
मुलताई पहुंचे रेल्वे के जीएम, स्थानीय लोगो को मिलने नही दिया
मुलताई। नगर के रेल्वे स्टेशन पर कई निर्माण कार्य चालू है,बुधवार को रेलवे स्टेशन पर रेलवे महाप्रबंधक राजीव श्रीवास्तव निरीक्षण करने पहुंचे थे,जहां उनसे मिलने स्थानीय जागरूक नागरिक एवं पत्रकार भी पहुंचे लेकिन रेलवे पुलिस और आरपीएफ ने न केवल मीडिया कर्मियों को कवरेज करने से रोका, बल्कि अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे स्थानीय संगठनों को भी जीएम से मिलने नहीं दिया।
इस दौरान स्टेशन पहुंचे पत्रकारों ने बताया आरपीएफ अधिकारियों ने उन्हें कवरेज करने से मना कर दिया और स्थानीय अनुमति लाने की बात कही।वहीं, नगर के सामाजिक संगठन और स्थानीय नागरिको भी नही मिलने दिया, जिससे स्थानीय लोग रेल संबंधी जन समस्याएं नही बता पाए। रेल प्रशासन के इस रवैए एवं व्यवहार को लेकर जागरूक नागरिकों मे रोष व्याप्त है।गौरतलब है मुलताई स्टेशन पर दो वर्षों से ओवरब्रिज और अन्य निर्माण कार्य अधूरे पड़े हैं। पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है।वहीं निर्माण कार्यों कि गुणवत्ता को लेकर प्रश्न चिन्ह लग रहे है।वहीं निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहे है। जिससे रेल्वे प्रशासन एवं ठेकेदार पर उंगलियां ना उठे इसलिए स्थानीय नागरिकों को जीएम से मिलने नही दिया।जीएम अपनी टीम सहित करीब आधे घंटे तक मुलताई स्टेशन पर रुके और कार्यों का निरीक्षण किया।





