खबरवाणी
राजपूत समाज भवन पाथाखेड़ा मे मनाई गई महाराणा प्रताप जी की जंयती
विक्की सिह, गोलू राजपूत, महेश चौहान का सम्मान समाज द्वारा किया गया
खबरवाणी न्यूज़ रफीक
सारनी । कोयलांचल क्षेत्र पाथाखेड़ा में स्थित राजपूत भवन में हर्ष उल्लास के साथ महाराणा प्रताप जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम मे राजपूत समाज के पदाधिकारी एकत्रित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत महाराणा प्रताप के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम मे महेंद्र सिंह ठाकुर और रंजीत सिंह ने कहा की महाराणा प्रताप की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके सिद्धान्तों पर चलने की बात कही है। रजीत सिह ने कहा कि महाराणा प्रताप एक महान परिक्रमी और युद्ध रणनीति में कौशल दक्ष थे महाराणा प्रताप ने मुगलों के बार-बार हुए हमले से मेवाड़ की रक्षा करने का कार्य किया था दिसम्बर महिने राजपूत समाज के सम्मेलन व समाज के बच्चो को शिक्षा एव खेलकुद मे प्रतिभा दिखाने वाले बच्चो का सम्मान करने का विचार का प्रस्ताव रखा गया। इस अवसर पर राजपूत समाज के विक्की सिह को जिला कांग्रेस मे जिला महासचिव व भारतीय जनता पार्टी के मण्ड़ल अध्यक्ष गोलू राजपूत व ठेकेदार संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष महेश चौहान का स्वागत शाल व श्रीफल से समाज के वरिष्ठजनो ने किया एव उनके उज्जवल भविष्य की कामना की!कार्यक्रम का मंच संचालन राजपूत समाज के अध्यक्ष अरुण सिंह ने किया और इस कार्यक्रम मे ं मुख्य रूप से ओम प्रकाश सिह शेर सिंह परमार, नरेंद्र सिंह, राम सिह सेंगर विक्की सिह गोलू राजपूत महेश चौहान राणा प्रताप सिह बाबू सिह आई पी सिह आकाश सिह ढाकूर विक्रम सिह राम सिंह सेंगर, सुनील सिंह, रौनक सिह शुभम सिह सौरभ सिह परमार राजा सिह राजपूत कई गणमान्य जन समाजिक बन्ध उपस्थित थे।





