खबरवाणी
ग्रामो मे बड़ा हादसा ना हो इसलिए कंडे और नरवाई बुझा रही है दमकल
मुलताई। क्षेत्र के ग्रामो मे ग्रामीणों द्वारा जलाई जा रही नरवाई की आग सहित पशु चारा बुझाने मे जितने की देवी नही उतने की पूजा कहावत चरितार्थ करना पड़ रहा और वह इसलिए की आगजनी से ग्राम मे कोई बड़ा हादसा घटित नहीं जाए। जिससे नगर की जनता के टैक्स का पैसा दमकल के डीजल एवं कर्मचारियों पर खर्च हो रहा है, जबकि नरवाई जलाने वालों पर अपराध दर्ज किया जाना चाहिए, वही शासकीय कार्यालयों मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जन साधारण से ईधन, ऊर्जा बचाने की अपील का पालन होना चाहिए। फायर कर्मचारी सुमित पूरी ने बताया सोमवार को भी ग्राम बाड़ेगांव मे सुखपाल सिंह सिसोदिया के मकान के पीछे खलियान मे रखे मक्का के कड़वे एवं गोबर के कंडे मे आग लग गई, सूचना मिलने पर नगरपालिका की दमकल टीम मे शामिल चालक मनोज सिंह एवं फायरमेन गिरीश पिपले ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।





