Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

गायत्री मंत्र की साधना से बच्चे संस्कारवान बनते है, धनराज धोटे

By
On:

खबरवाणी

गायत्री मंत्र की साधना से बच्चे संस्कारवान बनते है, धनराज धोटे

मुलताई। क्षेत्र की ग्राम खड़आमला में राष्ट्र जागरण के उद्देश्य से अखिल विश्व गायत्री परिवार ग्राम खड़ आमला के गायत्री परिवार के भाई बहनों ने सामूहिक गायत्री दीप महायज्ञ का आयोजन किया। जिसमें पंडित धनराज धोटे की टोली के द्वारा दीप महायज्ञ के माध्यम से पूज्य गुरुदेव का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में ग्राम खड़आमला सहित करजगांव, सोनोरा,मुलताई के उपस्थित सैकड़ों भाई बहनों को परम पूज्य गुरुदेव वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा के विचारों को बताते हुए पंडित धनराज धोटे ने कहा कि धरती पर स्वर्ग सा वातावरण बनाने और मनुष्य में देवत्व के जागरण हेतु घर घर में गायत्री महामंत्र की साधना करना चाहिए , गायत्री महामंत्र की साधना से चिंतन और चरित्र में पवित्रता, सदासयता आती है और बच्चे संस्कारवान बनते चले जाते है। राष्ट्र जागरण दीप महायज्ञ में उपस्थित भाई बहनों ने प्रतिदिन गायत्री महामंत्र की साधना करने का संकल्प लिया।सैकड़ों दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्र के नव निर्माण सुख समृद्धि हेतु भावनात्मक रूप से गायत्री महामंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र से आहुतियां समर्पित की गई। यज्ञ की पूर्णाहुति में उपस्थित सभी भाई बहनों ने स्वयं नशा नहीं करने एवं ग्राम को नशामुक्त करने एवं घर घर सामूहिक गायत्री महामंत्र की साधना करने का संकल्प लिया।तहसील समन्वयक नारायण देशमुख ने शांतिकुंज हरिद्वार का संदेश संगठन को सक्रिय करना,प्रज्ञा मंडलों महिला मंडलो को सक्रिय कर पूज्य गुरुदेव के संदेश को घर घर पहुंचाने हेतु प्रत्येक ग्राम के घरों में एक घंटा सामूहिक साधना करने,बाल संस्कार शाला चलाने,ग्राम को नशा मुक्त बनाने,स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण हेतु वृहद वृक्षारोपण,करने स्वास्थ एवं शिक्षा,नारी जागरण,एवं कन्या किशोर कौशल शिविर का आयोजन करने हेतु शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशानुसार मार्गदर्शन प्रदान दिया गया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News