खबरवाणी
जयस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमपुर में डॉ दीपक निगवाल के उपस्थिति में जयस संगठन के पदाधिकारी द्वारा मरीजों को किया फल वितरण ।
रिपोर्ट प्रदीप यादव भीमपुर
जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस – JAYS) की स्थापना 16 मई 2013 को मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई थी। यह एक सामाजिक वैचारिक संगठन है जो मुख्य रूप से आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों, मौलिक अधिकार,जल-जंगल-जमीन, शिक्षा , स्वास्थ, रोजगार,और उनकी संस्कृति की रक्षा के लिए संघर्ष करता है। ऐसे ही भीमपुर ईकाई बैतूल जिले के विकासखंड भीमपुर के क्षेत्र में भी कार्यरत है इसलिए वहां के स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमपुर पहुंच कर ।
जयस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमपुर में जयस के पदाधिकारी द्वारा मरीजों एवं कर्मचारियों आशा कार्यकर्ता, anm, cho, आदि को फल वितरण कर मनाया स्थापना दिवस ।
जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित रहे जयस प्रभारी पप्पू काकोड़िया, जयस कार्यवाहक महेश्वर कवड़े, इंद्रकुमार उईके जयस अध्यक्ष, रामशंकर पंद्राम कोषाध्यक्ष, प्रेमलाल उईके, मानसिंह धुर्वे सरपंच, जितेन्द्र उईके, मुन्ना उईके पल्लवन,विकास सिरसाम जयसआईटी सेल प्रभारी, छोटू उपाध्यक्ष, विजेश इरपाचे शिक्षा प्रभारी, रामकरण धुर्वे, कमलेश काकोड़िया, कमल इवने,सुभाष उईके, मालिक काकोडिया पंच, आदि उपस्थित रहे ।






