Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

बीएमओ ने कार्यशाला मे बताए डेंगू से बचाव के उपाय

By
On:

खबरवाणी

बीएमओ ने कार्यशाला मे बताए डेंगू से बचाव के उपाय

मुलताई। राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर नगर के सरकारी अस्पताल मे शनिवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला मे बीएमओ गजेंद्र मीणा,मलेरिया निरीक्षक दिवाकर किनकर, बीसीएम चन्दन भलावी,सीएचओ, एएनएम, आशा पर्यवेक्षक, आशा कार्यकर्ता एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यशाला में बीएमओ ने बताया डेंगू रोग संक्रमित मादा ऐडिज मच्छर के काटने से होता है। यह मच्छर दिन में अधिक सक्रिय रहता है। डेंगू होने पर मांसपेशियों एवं जोड़ो में दर्द, तेज बुखार, आंखो के पिछले हिस्से में दर्द तथा शरीर पर चकते पड़ना, दांत मसुड़ो से खून का रिसाव हो सकता है, उन्होंने रोग से बचाव पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। मलेरिया निरीक्षक दिवाकर किनकर ने कहा मच्छरो की उत्पत्ति रोकने हेतु लार्वा विनीष्टीकरण हेतु घरो में रखे संग्रहित पानी को हफ्ते में एक बार खाली करे तथा टाके टंकी को साफ धोकर सुखाकर नया पानी भरे तथा ढक कर रखे। छत पर रखे बेकार के कन्टेनर टायर, मटके, नारियल के खोल, टिन के डिब्बे आदि में पानी जमा न होने दें। घरो में रखे कूलर का पानी हफ्ते में एक बार खाली करे व नया पानी भरे। घरो के आसपास के गड्डो को मिट्टी से भर दे। नालियों के जमा पानी की निकासी करे या पानी में जला आइल डाले। घरो के दरवाजे खिड़कियों पर मच्छर रोधी जाली लगाये। स्वयं फूल अस्तिन के कपड़े पहने। शाम को नीम पत्ति का धुंआं करें एवं रात में मच्छरदानी में सोये। अंत में डेगू की सामान्य जानकारी जन-जन तक पहुंचाने सभी कर्मचारियों ने शपथ ली।बीएमओ ने मुलताई अस्पताल मे 18 मई 2026 को आयोजित होने वाले विशाल स्वास्थ्य शिविर मे अधिक से अधिक हितग्राहियों को उपस्थित रखने के निर्देश कर्मचारियों को दिए

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News