Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

नरसिंहपुर पुलिस का “ऑपरेशन ईगल क्लॉ”: अवैध शराब की तस्करी का भंडाफोड़, 15 लाख का मशरूका जब्त

By
On:

खबरवाणी

नरसिंहपुर पुलिस का “ऑपरेशन ईगल क्लॉ”: अवैध शराब की तस्करी का भंडाफोड़, 15 लाख का मशरूका जब्त

गाडरवारा : जिले में अवैध मादक पदार्थों और शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन ईगल क्लॉ” (Operation Eagle Claw) के तहत गाडरवारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और लाखों रुपये की अवैध शराब बरामद की है।

​मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
​अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री ललित सिंह डागर के मार्गदर्शन में गाडरवारा पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर 14 मई 2026 की दोपहर अमर शांति कॉलोनी, जमाड़ा रोड पर घेराबंदी की गई। पुलिस ने मौके से एक जाइलो वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब भरी हुई थी।
​जब्त सामग्री और कुल कीमत
​पुलिस ने कार्रवाई के दौरान निम्नलिखित सामग्री जब्त की है:

​अवैध शराब: 30 पेटी देसी मसाला शराब और 20 पेटी देसी प्लेन शराब (कुल 50 पेटी)।

वाहन: तस्करी में प्रयुक्त एक जाइलो कार (कीमत लगभग 12.5 लाख रुपये)।

​कुल मशरूका: जब्त की गई शराब और वाहन की कुल अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये आंकी गई है।
​गिरफ्तार आरोपी
​मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है:
1​ हीरालाल बाथरे: निवासी खमतरा, जिला नरसिंहपुर।
2 ​मुकेश कुर्मी: निवासी शास्त्री वार्ड गाडरवारा, जिला नरसिंहपुर।
3 ​आयुष मिश्रा: निवासी शंकरगढ़, प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)।
​कानूनी कार्रवाई
​पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी गाडरवारा अशोक सिंह चौहान, उप निरीक्षक अंकित रावत और उनकी पूरी टीम (प्रधान आरक्षक और आरक्षकों) की सराहनीय भूमिका रही।
​नरसिंहपुर पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

संवाददाता – आकाश चौहान

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News