Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

10 हजार के इनामी आरोपी सहित 2 गिरफ्तार, सारनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

By
On:

खबरवाणी

10 हजार के इनामी आरोपी सहित 2 गिरफ्तार,
सारनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

खबरवाणी न्यूज़, रफीक

सारनी । जिला बैतूल के सारनी थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ (गांजा) तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक 10 हजार रुपये का इनामी आरोपी भी शामिल है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर नियंत्रण के लिए सभी थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत सारणी पुलिस को गांजा तस्करी के मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
मामले में पूर्व में आरोपी बबलू धुर्वे (निवासी बगडोना बस्ती) और शेख फरीद (निवासी नगर पालिका के पास, सारणी) को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। दोनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 146/26 एवं 147/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। इसी मामले में एक अन्य आरोपी सरवन परते (निवासी ढुमकाढाना) घटना के बाद से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम गठित कर 15 मई 2026 को फरार आरोपी सरवन परते को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह गांजा रामू उईके (निवासी बगडोना) से खरीदता था। इसके बाद पुलिस ने रामू उईके को भी गिरफ्तार कर लिया।
दोनों आरोपियों को 15 मई को न्यायालय बैतूल में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी सरवन पिता फुलकर परते, उम्र 38 वर्ष, निवासी ढुमकाढाना, रामू पिता भोदू उईके, उम्र 60 वर्ष, निवासी बगडोना
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती, उपनिरीक्षक मनोज उईके, सुनील गौर, प्रधान आरक्षक मनोज डेहरिया, शैलेन्द्र सिंह एवं आरक्षक मोहित भाटी, रविमोहन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News