Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

चना खरीदी में अनियमितता पाए जाने पर केंद्र प्रभारी निलंबित

By
On:

खबरवाणी

चना खरीदी में अनियमितता पाए जाने पर केंद्र प्रभारी निलंबित

मुलताई। कृषि उपज मंडी समिति मुलताई के चना खरीदी केंद्र में निर्धारित तौल मात्रा से अधिक चना तुलाई किए जाने की शिकायत पर प्रशासन द्वारा संयुक्त जांच की गई। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर केंद्र प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मुलताई राजीव कहार के मार्गदर्शन में गत दिवस उपायुक्त सहकारिता के.के. शिव, सहायक संचालक कृषि सुरेन्द्र पराते ,तहसीलदार संजय बरैया तथा जिला विपणन अधिकारी प्रदीप ग्रेवाल द्वारा उपार्जन केंद्र का संयुक्त निरीक्षण किया गया।
जांच के दौरान केंद्र प्रभारी श्री देवीदास नरवरे, समिति प्रबंधक सहकारी समिति परमण्डल द्वारा निर्धारित तौल मात्रा से अधिक मात्रा में चना तुलाई किया जाना पाया गया। मौके पर संयुक्त जांच दल द्वारा पंचनामा तैयार किया गया, जिसमें शिकायत सही पाई गई।प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए देवीदास नरवरे, समिति प्रबंधक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनका मुख्यालय संस्था कार्यालय निर्धारित किया गया है। उनके स्थान पर हरीराम बोरबन, विक्रेता एवं प्रभारी सहायक प्रबंधक को उक्त खरीदी केंद्र का प्रभार सौंपा गया है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News