खबरवाणी
संपर्क अभियान के शिविरो में 1146 शिकायते प्राप्त 850का मौके पर निराकरण
मुलताई। बिजली कंपनी मुलताई संभाग द्वारा सभी 10 वितरण केन्द्रो में संपर्क अभियान शुरू कर 10 शिविरो का आयोजन किया गया था।शिविर में प्राप्त शिकायतो के संबंध में मुलताई संभाग के उपमहाप्रबंधक हितेश वशिष्ठ ने बताया शिविर में कुल 1146 शिकायते प्राप्त हुई थी,जिसमे से 850 शिकायतो का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। शेष शिकायते निर्धारित अवधि के अन्दर पूर्ण कर दी जायेंगी।
श्री वशिष्ठ ने बताया कि मीटर बदलने की कुल 129 शिकायते प्राप्त हुई थी, उनमे से 100 के मीटर बदल दिये गये शेष 29 मीटर निर्धारित समय-सीमा में बदल दिये जायेंगे। बिल नही मिलने की 340 शिकायते प्राप्त हुई उन्हे तुरंत डूप्लीकेट बिल प्रदान किये गये। 37 नं. शिकायते विद्युत लाईन से संबंधित थी जिन्हे तुरंत सुधार किया गया। इस मौके पर 215 लोगो द्वारा बिल भी जमा किया गया। माह मई 2026 में आगामी 19, 23 एवं 27 मई 2026 को पुनः सभी वितरण केन्द्रो के ग्रांमो में शिविर का आयोजन किया जाना है। श्री वशिष्ठ ने सभी उपभोक्ताओं से इन शिविरो का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई है।





