खबरवाणी
‘‘मेक्रो विज़न एकेडमी ने रचा नया इतिहास’’
शिक्षा में उत्कृष्टता की मिसाल मेक्रो विज़न एकेड़मी
बुरहानपुर
सी. बी. एस. ई. ने सोमवार को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया जिसमें मेक्रो विज़न एकेडमी, बुरहानपुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। एकेडमी के प्राचार्य श्री जसवीर सिंह परमार ने जानकारी दी कि 53 छात्र ऐसे है जिनके अंक 90 प्रतिशत से अधिक है और 212 ऐसे छात्र हैं जिनके अंक 80 प्रतिशत से अधिक है। जो अपने आप में एक कीर्तिमान है। वाणिज्य संकाय (Commerce) की सुहानी साहु 97 प्रतिशत, मंयक रामचंदानी 94.2 प्रतिशत, अनन्या राठौर 93.6 प्रतिशत, अनुज कुमार पटेल 92.6 प्रतिशत, प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया इसी प्रकार विज्ञान संकाय (Mathematics) में ओजस अग्रवाल 96 प्रतिशत, अदिती अग्रवाल 94.2 प्रतिशत, आशुतोष पवार 93.6 प्रतिशत, उत्कृष्ठ अग्रवाल 93.4 प्रतिशत, तनिष्का पटेल 92.8 प्रतिशत, जव्वाद खान 92.4 प्रतिशत, लावाण्या धारे 92.2 प्रतिशत, पंशुल पाटिदार 92.2, प्रतिशत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी के साथ जीव-विज्ञान संकाय (Biology) में मौलीश्री जैन 93.4 प्रतिशत, श्रेया अग्रवाल 93.4 प्रतिशत, अनन्या जैन 92.8 प्रतिशत, सृष्टी चुगवानी 92.8 प्रतिशत प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया इसी प्रकार इसी के साथ जीव-विज्ञान में आदि नेमा, ने 100 मे से 100 अंक प्राप्त किये और इसी प्रकार वाणिज्य संकाय में लेखाशास्त्र में सुहानी साहु ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किये। मेक्रो विज़न एकेड़मी के संचालक श्री आनंद प्रकाश चौकसे, श्रीमती मंजूषा चौकसे, श्री कबीर चौकसे, श्रीमती देवाषीं चौकसे, कु.अंतरा चौकसे, प्राचार्य श्री जसवीर सिंह परमार, उप प्राचार्या श्रीमती मोनिका अग्रवाल, श्री विजय सुखवानी, डॉ. संतोष सिलोरिया, डॉ. अरूण शर्मा, श्रीमती विभा जेटली, श्रीमती शीतल पोपली, श्रीमती प्रतिभा नायर के साथ-साथ एकेडमी के समस्त स्टॉफ ने विद्यार्थियों को इस सफलता हेतु हार्दिक बधाई दी।






