Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

पुलिस ने की 10 आरोपियों से बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त

By
On:

खबरवाणी

पुलिस ने की 10 आरोपियों से बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त

मुलताई। पुलिस ने थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को अवैध रूप शराब बेचते पकड़ा है। टीआई नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया मंगलवार को मुखबिर सूचना के आधार पर मुलताई कस्बा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में देशी शराब जप्त की है, पुलिस द्वारा आरोपी पंकज पिता मनोहर पवार, उम्र 37 वर्ष, निवासी कामथ से 15 पाव देशी शराब, कीमत 1हजार 2 सौ रुपए,रवि पिता सुखनंदन साहू, उम्र 37 वर्ष, निवासी मुलताई से 22 पाव देशी शराब, कीमत 1 हजार 780 रुपए,
मनोज पिता लक्ष्मीनारायण कुशवाह, उम्र 46 वर्ष, निवासी मुलताई से 26 पाव देशी प्लेन, कीमत 2हजार 80रुपए,मनीष पिता मुन्नालाल अहिरवार, उम्र 24 वर्ष, निवासी कामथ से 20 पाव देशी प्लेन, कीमत 1हजार 600रुपए,सतवंत पिता शिवलाल साहू, उम्र 34 वर्ष, निवासी कामथ से 22 पाव देशी प्लेन, कीमत 1हजार 760रुपए, हुकुमचंद साहू पिता जगन साहू, उम्र 40 वर्ष, निवासी मुलताई से 24 पाव देशी प्लेन, कीमत 1हजार 920 रुपए,
निलेश पिता कुंजीलाल खैरपारे, उम्र 42 वर्ष, निवासी मटन मार्केट मुलताई से 19 पाव देशी प्लेन शराब कीमत 1हजार 520रुपए,
दिलीप पिता भद्देया बामने, उम्र 49 वर्ष, निवासी मुलताई से 65 पाव देशी प्लेन, कीमत 5 हजार 850रुपए,इंदल पिता भाउजी लबाड़े, उम्र 42 वर्ष, निवासी कामथ से 22 पाव देशी प्लेन, कीमत 1हजार 980रुपए,सोनिया पिता लक्ष्मण भूमरकर, उम्र 52 वर्ष, निवासी कामथ से 70 पाव देशी प्लेन, कीमत 5 हजार 600 रुपए,कुल 54.900 लीटर अवैध देशी शराब,कुल कीमत 25 हजार 290 रुपए जप्त की गई।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्रसिंह परिहार, उनि सुनील सरेयाम, उनि के.एल. गंजाम, सउनि एम.एल. गुप्ता, सउनि हुकुमचंद बिल्लोरे, प्र.आर. सुनील पंद्राम, प्र.आर. गजराज, आरक्षक हेमंत, आरक्षक प्रिंस, आरक्षक विवेक एवं आरक्षक सेवाराम की सराहनीय भूमिका रही।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News