Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग मे पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्राप्त किया प्रशिक्षण

By
On:

खबरवाणी

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग मे पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्राप्त किया प्रशिक्षण

वर्ग के द्वितीय दिवस विभिन्न वक्ताओं ने वैचारिक रूप से कार्यकर्ताओं को किया प्रशिक्षित

नरसिंहपुर –भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस वर्ग का प्रारंभ योग अभ्यास एवं व्यायाम से किया गया तत्पश्चात प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता पूर्व विधायक परासिया ताराचंद्र बावरिया ने कार्यकर्ता विकास के विषय पर संबोधित किया अध्यक्षता पूर्व विधायक हाकम सिंह चढ़ार ने किया द्वितीय सत्र में मुख्यवक्ता प्रदेश सह मीडिया एवं संभाग प्रभारी श्रीकांत श्रीवास्तव ने मीडिया प्रबंधन विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के कार्यक्रमों व कार्यपद्धति की जानकारी जन जन तक पहुंचाने के साथ ही विपक्ष के झूठ का प्रतिकार करने का सशक्त माध्यम समाचार पत्र व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया है अतः पार्टी का मीडिया प्रबंधन इतना मजबूत रहना चाहिए कि हमारे पार्टी के हर छोटी से छोटी घटना एवं कार्यक्रम समय से मीडिया संस्थान तक पहुंचे जिससे वह समय से प्रसारित हो सके प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सुयश त्यागी ने सोशल मीडिया विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया की उपयोगिता महत्वपूर्ण है क्योंकि आज हर व्यक्ति के पास स्वयं का सोशल मीडिया अकाउंट है अतः आप कम समय में सोशल मीडिया का सही उपयोग कर अधिक से अधिक लोगों तक पार्टी की रीति नीति एवं कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान करने का सशक्त माध्यम है आप सभी पार्टी के कार्यक्रमों को सोशल मीडिया पर डालने के साथ ही पार्टी के संगठन एवं सरल एप पर डालकर अपनी राजनीतिक प्रोफाइल मजबूत करे सत्र की अध्यक्षता साईखेड़ा जनपद अध्यक्ष छत्रसाल राजपूत ने की तृतीय सत्र छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू ने सरकार की गरीब कल्याण की योजनाएं क्रियान्वन में संगठन की भूमिका विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ने जन जन को भावनात्मक रूप से छूने के साथ ही उनके जीवन में अमूल चूल परिवर्तन लाया व गरीब के आत्मसम्मान की गरिमा को भी बनाए रखा इन योजनाओं को धरातल में उतारने का काम भाजपा के करोड़ों संघर्षशील कार्यकर्ताओं ने किया है अन्य पार्टी के लोग स्वयं एवं परिवार के हित में सोचते है जबकि भाजपा का कार्यकर्ता स्वयं के हित से पहले संगठन एवं राष्ट्र का हित सोचता है कार्यकर्ताओं की यह भावना उसे अन्य दलों के कार्यकर्ताओं से भिन्न बनाती है यद्यपि देश में हमारी सरकारें नहीं रही लेकिन जब भी हमारी सरकारें बनी बिना भेदभाव के नरसेवा ही नारायण सेवा मानकर गरीब कल्याण की योजनाएं चलाई जिसे हमारे कार्यकर्ताओं ने जमीन पर उतारा और उनकी अथक मेहनत ने सर्वहारा वर्ग को योजनाओं से लाभाविंत किया अतः आप सभी दायित्ववान एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं के ऊपर सरकार की योजनाओं एवं संगठन की रीति नीति को जन जन तक पहुंचा कर क्रियान्वयन कराने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है जिसे आप पूर्ण मनोभाव से निभाए चतुर्थ सत्र में पूर्व जिला अध्यक्ष मंडला भीष्म द्विवेदी ने भाजपा कार्य पद्धति विषय पर संबोधित किया सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता ठाकुर भूपेंद्र सिंह ने की वर्ग के समापन सत्र में आयोजित डिजिटल प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी अभिनव शर्मा विधायक मीडिया प्रभारी वैभव नेमा ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रामस्नेही पाठक पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते नर्मदापुर संसदीय क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल विधायक महेंद्र नागेश विश्वनाथ सिंह पटेल पूर्व विधायक हाकम सिंह चढ़ार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अवधेश प्रताप सिंह पटेल मिनेंद्र डागा जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति ककोड़िया उपाध्यक्ष अनीता ठाकुर नगर पालिका अध्यक्ष सुशील ममार नीरज महाराज विष्णु शर्मा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संध्या कोठारी प्रशिक्षण प्रभारी श्रीराम शुक्ला जिला महामंत्री सुरेन्द्र मोहन नेमा राहुल कौरव राजा राम कस्तवार सहित जिला पदाधिकारीगण मंडल के अध्यक्षगण व महामंत्रीगण प्रकोष्ठ संयोजक जनप्रतिनिधि एवं आपेक्षित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही प्रशिक्षण वर्ग का संचालन मुकेश मरैया एवं आभार प्रदर्शन महामंत्री सुरेन्द्र मोहन नेमा ने किया
सत्र का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News