Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

समस्याओ को लेकर कोटवारो ने सौपा ज्ञापन

By
On:

खबरवाणी

समस्याओ को लेकर कोटवारो ने सौपा ज्ञापन

मुलताई। तहसील कोटवार संघ के नेतृत्व मे सोमवार को कोटवारो ने कलेक्टर को सम्बोधित ज्ञापन अनुविभागीय अधिकरी राजस्व को सौपा है। तहसील क्षेत्र के पुरुष एवं महिला कोटवारों द्वारा सौपे गए ज्ञापन मे बताया कोटवारों को जो सेवाभूमि मिली है उस भूमि पर फार्मर आईडी बनाई जाए जिससे सभी कोटवारों को खाद, बीज उपलब्ध हो सकें। बीते 2 वर्षों से कोटवारों की वर्दी की राशि प्राप्त नहीं हुई है। वह राशि अन्य जिलों की तरह कोटवारों के बैंक खाते में डालवाई जाए। तहसील परिसर में जो ड्यूटी लगाई जाती है उसमें आने-जाने का भत्ता दिया जो और क्रमानुसार ड्यूटी लगाई जाए। जनगणना, एसआईआर एवं अन्य शासकीय कार्यो में कर्मचारियों की तरह कोटवारों को पारिश्रमिक एवं बीमा का लाभ दिया जाए।कोटवार पंचायत 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा घोषणा की गई थी कि कोटवारों को सेवानिवृत्त होने के बाद 1 लाख रुपए की राशि दी जाएगी, लेकिन तहसील में किसी भी कोटवारों को यह राशि नहीं मिली है। सेवानिवृत्त कोटवार को उक्त राशि दी जाए और सेवानिवृत्त होने वाले कोटवार को तहसीलदार द्वारा लेटर जारी हो कि आप इस दिनांक को सेवानिवृत्त हो रहे हो। शासन द्वारा वर्ष 2017 में भू-राजस्व संहता में संशोधन कर कोटवारों की संख्या में कमी की गई है। जिससे एक गाँव में यदि दो कोटवार है, गॉव बड़ा होने के कारण दो कोटवार तो एक के सेवानिवृत्त या मृत्यु के उपरान्त उसकी जगह नए कोटवार की नियुक्ति नहीं हो रही है। सभी कोटवारों के पहचान पत्र जारी करने की मांग की है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News