खबरवाणी
मंगोनाकला मे ओपन जिम का पूर्व मंत्री ने किया भूमिपूजन
मुलताई। क्षेत्र के ग्राम मंगोना कला मे सोमवार पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे द्वारा ओपन जिम का भूमिपूजन किया। राज्य सभा सांसद विवेक तन्खा की सांसद निधि से 10 लाख रुपए की लागत से ओपन जिम का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर मप्र कांग्रेस कमेटी के संगठन उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे ने कहा ग्राम मे ओपन जिम की सुविधा शुरू होने से अब गॉव केे युवक-युवतियां तथा ग्रामीण नियमित रूप से व्यायाम कर सकेंगे जिससे स्वास्थ्य और खेल के क्षेत्र में फिटनेस को बढ़ावा मिलेगा साथ ही यह सुविधा युवाओं को नशे से दूर रखकर स्वस्थ और सकारात्मक जीवन शैली की ओर प्रेरित करेंगे।ग्राम मंगोनाकलां के युवा एवं ग्रामीणों द्वारा विगत वर्षो से ग्राम मंगोनाकलां में ओपन जिम निर्माण की मांग की जा रही थी जिसे ध्यान में रखते हुए श्री पांसे ने राज्य सभा सांसद विवेक तन्खा को अवगत कराया था जिस पर श्री तन्खा ने शीघ्र ही राज्य सभा सदस्य निधि से ग्राम मंगोनाकलां में ओपन जिम निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। कार्यक्रम में सरपंच रिता महादेव बारस्कर, ब्लाक कांग्रेस कमेटी मुलताई अध्यक्ष अरूण यादव, मिश्रीलाल धाकड़, हैबत साकरे, नामदेव हरसुले, गौरव बारस्कर, हितेश झरबड़े, नरेन्द्र बोड़खे, सुभाष, योगेश सराटकर, गणेश वागद्रे, मनीष सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।





