खबरवाणी
मालवीय प्रजापति समाज समिति का 37वां सामूहिक सम्मेलन सम्पन्न
बुरहानपुर। मालवीय प्रजापति समाज समिति द्वारा आयोजित 37वां सामूहिक सम्मेलन हर्षोल्लास और सामाजिक एकता के संदेश के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
सम्मेलन में मुख्य रूप से महा मंडलेश्वर स्वामी जनार्दन हरी जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सामूहिक सम्मेलन समय और धन दोनों की बचत का एक सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और मजबूती आती है, जो वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने समाज को संगठित रहने और आपसी सहयोग बढ़ाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान समाज की विभिन्न गतिविधियों और उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने बताया कि प्रजापति समाज में दहेज प्रथा का पूर्णतः विरोध किया जाता है, जो समाज के लिए एक सकारात्मक और प्रेरणादायक पहल है।
सम्मेलन में समाज के पदाधिकारी भी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे, जिनमें समाज अध्यक्ष सीताराम प्रजापति, पूर्व अध्यक्ष गोकुल प्रजापति, उपाध्यक्ष संजय प्रजापति, सचिव दुर्गादास प्रजापति, सह-सचिव धोंडू प्रजापति एवं युवा अध्यक्ष प्रमोद प्रजापति शामिल रहे।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक सहयोग और सामाजिक एकता के संकल्प के साथ किया गया। आयोजकों ने सभी अतिथियों और समाजजनों का आभार व्यक्त किया।






