Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

​योग से ही होगा बच्चों का सर्वांगीण विकास: डॉ. वागद्रे

By
On:

खबरवाणी

​योग से ही होगा बच्चों का सर्वांगीण विकास: डॉ. वागद्रे

​गायत्री प्रज्ञा पीठ आमला में दस दिवसीय किशोर योग शिविर का हुआ समापन, प्रतिभागियों को मिले प्रमाण पत्र।

आमला। स्थानीय गोविंद कॉलोनी स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ में आयोजित दस दिवसीय किशोर योग एवं प्राणायाम शिविर का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में शहर की प्रमुख हस्तियों और गायत्री परिवार के सदस्यों ने शिरकत कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

​योग के लाभों पर डाला प्रकाश

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. डी.आर. वागद्रे ने योग के विभिन्न अंगों और उनके लाभों पर अनुभवजन्य प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को बचपन से ही योग से जोड़ने की इस पहल की सराहना की और इस तरह के आयोजनों को निरंतर जारी रखने हेतु अपनी ओर से अनुदान राशि भी भेंट की। प्रगतिशील व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनिल सोनी ने भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए योग को अनिवार्य बताया।
​संस्कारों के साथ स्वास्थ्य का समन्वय
कार्यक्रम के दौरान एस.आर. यादव ने बच्चों को नियमित गायत्री मंत्र लेखन और योग अभ्यास के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम संचालक एन.डी. देशमुख ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि, “इन दस दिनों में बच्चों के भीतर योग का बीजारोपण किया गया है, अब इसे नियमित अभ्यास से पुष्पित-पल्लवित करना अभिभावकों की जिम्मेदारी है।” शिविर में बच्चों को प्राणायाम से लेकर विभिन्न योगासन की मुद्राएं सिखाई गईं।

​सम्मान और आगामी योजना

शिविर के समापन पर सभी सहभागी बच्चों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संतोष कनाठे (अध्यक्ष, तहसील समन्वय समिति), ट्रस्टी बी.पी. धामोंडे, बी.आर. देशमुख, देवकरण टिकारिया, एस.पी. डेढ़ौरे और डॉ. शुभम सूर्यवंशी (नई दिल्ली) ने भी संबोधित किया।
​नया शिविर 15 मई से
गायत्री परिवार ट्रस्ट ने बताया कि बच्चों के लिए अगला शिविर 15 मई से 24 मई तक आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए पंजीयन प्रारंभ हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त, पुरुषों और महिलाओं के लिए प्रतिदिन प्रातः 5:30 से 6:30 बजे तक नियमित योग कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।
​इस अवसर पर के.के. सूर्यवंशी, भरत धोटे सहित गायत्री परिवार के सदस्य एवं बड़ी संख्या में महिला शक्ति उपस्थित रही।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News