खबरवाणी
स्टेशन रोड पर अमित लाज के सामने आग लगने से डीपी जली
मुलताई। नगर मे रेल्वे स्टेशन रोड पर अमित लॉज के सामने शनिवार रात करीब 9 बजे बिजली कंपनी के ट्रांसफार्मर मे शार्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। जिससे डीपी जल गई।बताया जाता है नगर मे रेल्वे स्टेशन रोड पर अमित लॉज के सामने बिजली कंपनी का पोल पर ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। शनिवार रात मे अचानक वायर में शॉर्ट सर्किट होने से तारों में चिंगारियां निकलने लगी और देखते ही देखते डीपी को आग ने अपनी चपेट मे ले लिया, डीपी धू-धू कर जलने लगी।जिससे बिजली सप्लाई बंद हो गई तथा आसपास के लोग घरों से बाहर सड़क पर निकल आए जिससे सड़क पर भीड़ जमा हो गई। आग की लपटें और तारों से चिंगारियां देखकर लोगों में विस्फोट होने का डर जरूर था, लेकिन डीपी से करीब 50 फुट से भी ज्यादा दूरी पर मकान एवं दूकान होने से आग फैलने कस ज्यादा सम्भावना नही थी। घटना की सूचना लोगो द्वारा बिजली कंपनी को देने पर बिजली कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंची और सुरक्षा को देखते हुए पूरे क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। कर्मचारियों ने जल चुकी डीपी को अलग कर मरम्मत कार्य शुरू किया। कुछ देर बाद शेष लाइन की सप्लाई बहाल कर दी, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। घटना के दौरान बिजली के खंभों पर लगे जिओ कंपनी के तार भी टूटकर नीचे गिर गए। यह तो अच्छा हुआ की उस समय बिजली नही थी।





