Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

वायगांव मे मवेशी के कोठे मे लगी आग,मवेशी झूलसे, कृषि सामान जला

By
On:

खबरवाणी

वायगांव मे मवेशी के कोठे मे लगी आग,मवेशी झूलसे, कृषि सामान जला

मुलताई। प्रभात पट्टन ब्लॉक के ग्राम वायगांव मे रविवार की दोपहर करीब 3 बजे एक किसान के खेत मे स्थित मवेशी के कोठे मे अचानक आग लग गई, जिससे 1मवेशी की जिंदा जलकर मौत हो गई वहीं 4 मवेशी बुरी तरह झूलस कर घायल हो गए।आगजनी की सूचना मिलने पर मुलताई एवं आठनेर नगरपालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाई गई। नगर पालिका के फायर कर्मचारी सुमित पूरी ने बताया ग्राम वायगांव निवासी विश्वनाथ साहू के खेत में स्थित मवेशी के कच्चे कोठे में दोपहर मे आग लगने की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे तो अज्ञात कारणों से मवेशी का कोठा जल रहा था, जिसमे बंधे
1 मवेशी कि जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 4 मवेशी बुरी तरह झूलस कर घायल हो गए ल घटना मे 2बैल गाड़ी,चने का कूटार,पशु चारा 5 ट्राली,कृषि उपकरण जलकर राख हो गए। सूचना मिलने पर नगर पालिका मुलताई एवं आठनेर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची एवं आग बुझाई गई। आग बुझाने मे फायर ड्राइवर मनोज सिंह, गिरीश पिपले, सुमित पूरी कि सराहनीय भूमिका रही।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News