Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

जनगणना के लिए कड़कड़ाती धुप मे गांव गांव पहुंच रहे प्रगणक

By
On:

खबरवाणी

जनगणना के लिए कड़कड़ाती धुप मे गांव गांव पहुंच रहे प्रगणक

ग्रामीण अंचलो मे भी जनगणना 2027अभियान प्रारम्भ हो चूका है। कड़कड़ाती धुप मे प्रगणक घर घर पहुंचकर गणना कर रहे है।रविवार को प्रभातपट्टन ब्लॉक के ग्राम बिसनूर में प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य चल रहा है। स्थानीय प्रशासन, गणनाकर्मियों और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी के साथ गांव में घर-घर सर्वेक्षण का कार्य तेजी से हो रहा है। चार्ज अधिकारी के दिशा निर्देशन में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा मकान सूचीकरण ब्लॉक (HLB) की सीमा स्थल की पहचान के साथ ही, भवन की पहचान एवं संख्याकरण करते हुए नजरी नक्शा तैयार किया जा रहा है। इस मई माह के कड़ी धूप में हो रहा है इतने भीषण गर्मी में भी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का अपने कर्तव्य निर्वहण करते हुए , कार्य क्षेत्र में डटे रहना जो अत्यधिक प्रशंसनीय है। प्रगणकों द्वारा नज़री नक्शा तैयार करने के साथ ही, मकान संख्याकरण के पश्चात HLO एप के माध्यम से भवन की गणना संबंधी प्रविष्टियां दर्ज की जा रही है। प्रगणक सावन डढोरे ने बताया की HLO एप के माध्यम से घर-घर जाकर आवास संबंधी 34 सवालों की प्रविष्टियों की जा रही है। डिजिटल माध्यम से गणना ने कार्य को बहुत ही सरल बना दिया है। वही पर्यवेक्षक राजू सोलंकी ने बताया की जनगणना 2027 का कार्य बिसनूर के साथ-साथ जामठी ,सवासन, बल्होरा तथा सिरडी में भी सुचारू रूप से चल रहा है। प्रगणकों द्वारा संकलित जनगणना डेटा सफलतापूर्वक सिंक किया जा रहा है। मैदान स्तर पर डेटा संकलन में आ रही तकनीकी समस्याओं का भी निराकरण किया जा रहा है, किसी भी मकान का सूचीकरण और गणना न छूटे इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News