Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

लोक अदालत मे समझौता करने वाले पक्षकारो को भेट किए पौधे

By
On:

खबरवाणी

लोक अदालत मे समझौता करने वाले पक्षकारो को भेट किए पौधे

मुलताई।नगर के न्यायालय परिसर मे शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत का शुभारंभ प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश यतेश सिसोदिया, द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय भलावी, व्यवहार न्यायाधीश अभिजीत सिंह वास्कले, सरिता डावर वास्कले,लक्षमन डोडवे सहित अधिवक्ता संघ अध्यक्ष चंद्रशेखर चंदेल,एडवोकेटजीजी घोड़े, टीके चौधरी सहित अधिवक्ताओ द्वारा किया गया। इस अवसर न्यायाधीशो द्वारा प्रकरणो मे समझौता करने वाले पक्षकारो को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए पौधे भेट कर पौधों का पालन पोषण करने का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने समाजसेवी सतीश डोंगरदिये ने 111 गमले भेट किए।

नगरपालिका ने वसूल किए 8लाख 72 हजार रुपए

नगरपालिका मे शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमे पुराने बकाया टैक्स पर छुट दी गई। राजस्व निरीक्षक संतोष शिवहरे ने बताया जलकर कु बकाया राशि मे 4 लाख 12 हजार रुपए एवं सम्पतिकर के 4लाख 60 हजार रुपए की राशि शाम 5 बजे तक वसूल की गई। इस तरह कुल 8 लाख 72 हजार रुपए का टैक्स वसूल कर छुट प्रदान की गई।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News