Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

चार्ज अधिकारी ने ली सुपरवाइजरों और प्रगणकों की ली बैठक,

By
On:

खबरवाणी

चार्ज अधिकारी ने ली सुपरवाइजरों और प्रगणकों की ली बैठक,

मकान सूचीकरण का कार्य समयसीमा में पूर्ण करने का निर्देश

सात प्रगणकों ने समयसीमा से पहले ही कर दिया मकान सूचीकरण

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी क्षेत्र में जनगणना 2026-27 का कार्य तेजी से किया जा रहा है। सुपरवाइजर एवं प्रगणक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण कर रहे हैं। कार्य की प्रगति को लेकर गुरुवार को मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं चार्ज अधिकारी सी.के. मेश्राम ने सुपरवाइजरों एवं प्रगणकों की बैठक ली।
भारत सरकार के निर्देश पर जनगणना 2026-27 के तहत कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशन में नगर पालिका क्षेत्र में जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण का कार्य चली रहा है। इसे लेकर नगर पालिका सभाकक्ष में गुरुवार शाम 5 बजे हुई बैठक में चार्ज अधिकारी ने ब्लाकवार समीक्षा की। उन्होंने कार्य को तेजी से करने और प्रतिदिन दिए गए लक्ष्य अनुसार करने के निर्देश दिए। चार्ज अधिकारी श्री मेश्राम ने कहा कि प्रत्येक घर से आवश्यक जानकारी और मकान सूचीकरण का नंबर सही-सही दर्ज करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान समयसीमा के पूर्व मकान सूचीकरण एवं नजरी नक्शा का कार्य करने वाले प्रगणकों को सम्मानित किया गया। इनमें स्वाती गौतम, दीपक मोहबे, सरिता कापसे, रामकिशोर भलावी ब्रजेश बामने, सुनील चौधरी, मनोज सागर के नाम शामिल है। चार्ज अधिकारी ने कहा कि मकान सूचीकरण एवं नजरी नक्शा के कार्य को समयसीमा में पूरा करना अनिवार्य है। कार्य पूरा होने के उपरांत भी प्रगणक अपने सुपरवाइजर के संपर्क में रहेंगे। इससे अन्य प्रगणकों को कार्य में आसानी होगी। बैठक में उपयंत्री कमलेश पटेल एवं प्रगणक उपस्थित थे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News