Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

आम बगीचे से बढ़ी किसान की आय, कलेक्टर डॉ सोनवणे ने किया निरीक्षण

By
On:

खबरवाणी

आम बगीचे से बढ़ी किसान की आय, कलेक्टर डॉ सोनवणे ने किया निरीक्षण

राज्य पोषित योजना से लाभान्वित किसान किशोरी गंगारे को मिल रहा बेहतर उत्पादन

बैतूल 7 मई,2026/विकासखंड आमला की ग्राम पंचायत रतेडाकला में भ्रमण के दौरान कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने वर्ष 2021-22 में राज्य पोषित योजनांतर्गत आम उच्च घनत्व योजना से लाभान्वित कृषक श्री किशोरी गंगारे निवासी तोरनवाड़ा के खेत पहुंचकर आम बगीचे का निरीक्षण किया।
कृषक श्री किशोरी गंगारे ने बताया कि योजना के अंतर्गत उन्होंने 0.400 हेक्टेयर क्षेत्र में लगभग 160 आम के पौधों का रोपण किया था, जिसके लिए उद्यानिकी विभाग द्वारा उन्हें 16 हजार रुपये का अनुदान प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि पौधरोपण के लगभग चार वर्ष बाद अब बगीचे में अच्छा फलन प्राप्त होने लगा है। वर्तमान में प्रत्येक पौधे से लगभग 25 से 30 किलोग्राम तक आम का उत्पादन प्राप्त हो रहा है, जिससे प्रति पौधा 400 से 500 रुपये तक की आय हो रही है।
कृषक ने बताया कि बगीचे के बेहतर रखरखाव एवं उत्पादन बढ़ाने के लिए वे ड्रिप सिंचाई प्रणाली स्थापित करना चाहते हैं। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने बगीचे का अवलोकन कर किसान के प्रयासों की सराहना की तथा उद्यानिकी एवं कृषि अधिकारियों को किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन एवं योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम श्री शैलेन्द्र बड़ोनिया, उप संचालक कृषि श्री कोरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News