खबरवाणी
किसानों के सम्मान मे कांग्रेस का विशाल धरना प्रदर्शन 7 मई को खलघाट मे शामिल होंगे बुरहानपुर जिले भर से किसान एवं कांग्रेस जन -रिंकू टाक
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जी के नेतुत्व ने 7 मई को एक विशाल धरना प्रदर्शन एवं चक्का जाम किया जायेगा जिला कांग्रेस मिडिया प्रभारी तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने जानकारी देते बातया की एक आंदोलन को लेकर बुरहानपुर मे प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी सुश्री उषा नायडू जी ने समन्वयक समिति की बैठक लेकर दिशा निर्देश दिये।
साथ ही अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शेख अलीम जी ने भी आज बुरहानपुर दौरे पर रहे उन्होंने बड़ी संख्या मे कांग्रेस जनों से आंदोलन मे हिस्सा लेनी की बात कही।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष रिंकू टाक ने कहा की कांग्रेस हमेशा से किसानों वंचितों, मजदूरों की बुलंद आवाज़ रही है हमारा अन्नादाता अपनी उपज बेचने को दर दर भटक रहा है OTP नही आ रही स्लॉट बुकिंग नही हो रही जिससे वो कम दम पर अपनी उपज बेचने को मजबूर है ओर भाजपा की डबल इंजन की सरकार सिर्फ ओर सिर्फ झूठे दवे ओर भाषण बाजी करने मे लगी है, भीषण गर्मी मे किसान परेशान हो रहे है।
किसानों के सम्मान मे कांग्रेस की स्पष्ट मांगे
1. किसानों को भावान्तर का पूरा भुगतान मिले और पुराना भुगतान भी पूर्ण रूप से अदा किया जाय ।
2. हर किसान की फसल की समर्थन मूल्य पर गांरटीड खरीद हो
3. 7 दिन के भीतर फसल उर्पाजन के भुगतान की कानूनी गारंटी
4. उपार्जन केन्द्रों की संख्या और क्षमता दोगुनी की जाए ।
5. उर्पाजन केन्द्रों पर तुलाई की मात्रा 2250 क्विंटल से बड़ाकर 5000 क्विंटल प्रतिदिन की जाएं ।
6. खाद, बीज और जूट बैग की तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित हो
7. नरवाई नियमों में व्यवहारिक सुधार हो ओर दण्डात्मक कार्यवाही पर रोक लगे 8. कर्ज माफी और ब्याज राहत का स्पष्ट रोडमेप बताएं
9. बीमा और मुआवजा भुगतान की समय सीमा तय हो।
यहा सिर्फ आंदोलन नही अधिकार की लड़ाई -जीतू पटवारी
मध्यप्रदेश का किसान आज यह सवाल पूंछ रहा है “मेहनत मेरी, फसल मेरी, तो व्यवस्था किसकी” कांग्रेस यह साफ संदेश देना चाहती है कि किसान साथ अन्याय अब और नहीं चलेगा। यह सिर्फ आंदोलन नहीं अधिकार की लड़ाई है, अगर सरकार से सुधार नहीं किया तो यह आक्रोश सड़कों से निकलकर सत्ता के दरवाजे तक पहुंचेगा ।
जय जवान, जय किसान
जीतू पटवारी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष






