Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

गेहूं खरीदी केंद्र पर अव्यवस्था हावी, स्लॉट बुकिंग और तुलाई में दिक्कतों से किसान परेशान

By
On:

खबरवाणी

गेहूं खरीदी केंद्र पर अव्यवस्था हावी, स्लॉट बुकिंग और तुलाई में दिक्कतों से किसान परेशान

📍 लोकेशन: गाडरवारा

आज क्षेत्र के एक वेयरहाउस ( ॐ श्री मां गुर्जर वेयरहाउस )में चल रही सरकारी गेहूं खरीदी व्यवस्था का जायजा लिया गया, जहां किसानों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर मौजूद किसानों से बातचीत में सामने आया कि सबसे बड़ी समस्या स्लॉट बुकिंग को लेकर है। समय पर स्लॉट बुक न हो पाने के कारण किसानों को कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है।
इसके अलावा तुलाई (वजन प्रक्रिया) में भी देरी होने से किसान परेशान नजर आए। कई किसानों ने बताया कि खरीदी की अंतिम तिथि (लास्ट डेट) नजदीक होने के चलते उनकी चिंता और बढ़ गई है, क्योंकि समय पर गेहूं नहीं बिक पाया तो उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है।
हालांकि, वेयरहाउस संचालक की ओर से किसानों के लिए कुछ अच्छी व्यवस्थाएं भी देखने को मिलीं। किसानों के बैठने के लिए छांव, ठंडे पानी और आराम की उचित व्यवस्था की गई है, जिससे उन्हें थोड़ी राहत जरूर मिल रही है।
लेकिन इन व्यवस्थाओं के बावजूद, शासन की खरीदी प्रणाली में खामियां साफ नजर आ रही हैं, जिनके चलते किसानों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सवाल उठता है:
क्या प्रशासन समय रहते इन समस्याओं का समाधान करेगा, या किसान इसी तरह परेशान होते रहेंगे?

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News