खबरवाणी
शिकारपुर थाना प्रभारी का किया सम्मान… भीम आर्मी के सूचना के आधे घंटे में ही अपराधी को किया गिरफ्तार और भेजा जेल
बुरहानपुर खड़कोद गांव में किसी अज्ञात व्यक्ति ने परम पूजनीय डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर जी के प्रतिमा पर ईटों से हमला कर दिया था जिसकी सूचना भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को पता चली इस सूचना को तत्काल संबंधित थाना प्रभारी को दि गई उन्होंने आधे घंटे के भीतर अपनी ईमानदार से ड्यूटी निभाते हुए अपराधी को सीधा जेल भेजने की कार्रवाई की इसी के चलते हुए भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दत्तू मेढ़े और उनकी टीम थाने पहुंच कर पुलिस का स्वागत किया, और मेढ़े ने कहा की यदि पुलिस इसी प्रकार ईमानदारी से अपनी सेवा देती रही तो अपराधी गलत काम करने से डरेगा और जिले में शांति बनी रहेगी, मनीष पटेल थाना प्रभारी ओर ए एस आई महेन्द्र पाटीदार, ए एस आई जगदीश राठौर, आरक्षक विजय बड़कारे पूरी टीम को पुष्प माला, गुलाब देकर भीम आर्मी ने बधाई दी इस दरमियान अनुपस्थित सचिन मोरे,रवि सन्यास, नकुल तायडे, सावन वानखेड़े आदि उपस्थित थे..





