Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

भतीजी की शादी वाले दिन महिला का निधन, खुशियां मातम में बदलीं

By
On:

भतीजी की शादी वाले दिन महिला का निधन, खुशियां मातम में बदलीं

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी । के पाथाखेड़ा वार्ड क्रमांक 21 में एक ही दिन खुशी और गम का अनोखा दृश्य देखने को मिला। वार्ड निवासी चंपालाल साहू की पत्नी मुन्नी बाई अपनी भतीजी पूर्णिमा की शादी की तैयारियों में व्यस्त थीं। घर में उत्सव का माहौल था और सभी लोग शादी की खुशियों में शामिल थे।
इसी दौरान अचानक मुन्नी बाई की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत इलाज के लिए बैतूल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस खबर से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई और खुशियां मातम में बदल गईं।
बताया जा रहा है कि मुन्नी बाई की तीन बेटियां हैं, जिनमें से दो की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी बेटी जया ने अपनी मां को मुखाग्नि दी, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।
परिवार ने भारी मन से सादगी के साथ भतीजी पूर्णिमा की शादी की रस्में पूरी कीं। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को शोकाकुल कर दिया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News